
एयर इंडिया क्रैश में जलती आग और मौत के बीच मां बनी ढाल, झुलसकर भी 8 महीने के ध्यांश को बचा लिया
AajTak
12 जून को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे ने कई जिंदगियों को झकझोर दिया. लेकिन इसी हादसे में सामने आई मां की ममता की एक ऐसी कहानी, जिसने सभी को भावुक कर दिया. मां ने अपने 8 महीने के बेटे को मौत के मुंह से बाहर निकालकर आ गईं.
Ahmedabad Air India Plane Crash Survivor Story: मां की ममता से बढ़कर कुछ भी नहीं इस दुनिया में होता है. ऐसा कहना शायद गलत नहीं होगा. क्योंकि 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान IC171 जब मेघाणीनगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के एक रिहायशी इमारत पर गिरी तो उस दौरान वहां चारों ओर चीख-पुकार मच गई. उस इमारत में मनीषा कच्छाडिया अपने बेटे ध्यान्श के साथ मौजदू थी. लेकिन धधकती आग, घना धुआं और मौत के साये के बीच मनीषा अपने 8 महीने के बेटे के लिए ढाल बन गईं. अपने शरीर से बच्चे को ढककर कंवच बना लिया.
इस विमान हादसे में ध्यान्श सबसे छोटा सर्वाइवर बना. इस हादसे में दोनों मां-बेटे बुरी तरह से जल गए. इतना ही नहीं मां ने बाद में अस्पताल में अपने बेटे के जले हिस्सों पर स्किन ग्राफ्ट के लिए अपनी ही चमड़ी दे दी. इस तरह मां एक बार फिर से अपने बेटे के लिए ढाल बन गई. इलाज के बाद दोनों को बीते सप्ताह अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया.
दरअसल, मनीषा कच्छाडिया अपने बेटे और पति कपिल कच्छाडिया के साथ उस इमारत में रहते थे. कपिल कच्छाडिया BJ मेडिकल कॉलेज में यूरोलॉजी के MCh स्टूडेंट हैं. हादसे के समय वह ड्यूटी पर ही थे. उन्होंने बताया कि जब प्लेन क्रैश हुआ था तो मां और बेटे साथ में ही थे.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए मनीषा कच्छाडिया ने बताया कि जब प्लेन क्रैश हुआ था तो वो अपने बेटे के साथ ही कमरे में ही थी. अचानक घना धुंआ छा गया और फिर कुछ समझ में आने नहीं लगा. मुझे तो बस अपने बेटे को बचाना था. मैंने अपने बेटे को गले से लगाया और बाहर के लिए दौड़ पड़ी.
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसा: एयर इंडिया ने 147 मृतकों के परिजनों को दी मुआवजा राशि, घटना स्थल पर जान गंवाने वाले 19 की भी की मदद
जिंदगी और मौत के बीच मां का साहस

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










