
'एयरपोर्ट अधिकारी ने फोन नंबर दिया और मुझसे बोला...' भारत आई रशियन लड़की का शॉकिंग दावा- VIDEO
AajTak
इस लड़की का नाम दिनारा है. इसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रैवल से जुड़े कई वीडियो शेयर किए हैं. इनमें वो भारत में मिले अपने अनुभवों के बारे में बताती हुई नजर आती है.
रूस से भारत आई एक लड़की ने दावा किया है कि दिल्ली एयरपोर्ट के कर्मचारी ने उसे अपना फोन नंबर देकर संपर्क करने को कहा. लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये कहते हुए एक वीडियो शेयर किया है. यहां वो कहती है कि दिल्ली एयरपोर्ट के पासपोर्ट कंट्रोल अफसर ने अपना फोन नंबर उसके बोर्डिंग पास पर लिखा. इसके बाद उसने कहा कि जब अगली बार भारत आओ तो संपर्क करना. इस लड़की का नाम दिनारा है. इसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रैवल से जुड़े कई वीडियो शेयर किए हैं. इनमें वो भारत से जुड़े अपने अनुभवों के बारे में बताती हुई नजर आती है.
उसने बीते हफ्ते शेयर एक वीडियो में इस मामले की जानकारी दी. उसने दावा किया कि एयरपोर्ट अधिकारी ने कथित तौर पर ऐसा किया है. वो वीडियो में कहती है, 'पासपोर्ट कंट्रोल के दौरान अधिकारी ने अपना फोन नंबर मेरे टिकट पर लिखा और मुझसे बोला, अगली बार जब भारत आओ तो मुझसे संपर्क करना. अरे यार, ये कैसा व्यवहार है?' वीडियो में वो अपने हाथ में बोर्डिंग पास लिए दिखती है लेकिन अधिकारी की पहचान नहीं बताती. इसके साथ ही वो लोगों को पोल पर वोट देने के लिए कहती है. उनसे पूछती है कि अधिकारी का व्यवहार सही था या नहीं.
दिनारा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग उसे कहते हैं कि अधिकारी का कथित व्यवहार गलत था. तो वहीं कुछ लोग उसे अधिकारी का नाम बताने को कहते हैं. जबकि कई अन्य लोगों का कहना है कि दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारी ने भारत यात्रा के दौरान आतिथ्य सत्कार के तौर पर उसे मदद की पेशकश की है. एक इंस्टाग्राम यूजर पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखता है, 'विदेशियों के साथ अच्छा व्यवहार करना संस्कृति है, जिसे अक्सर गलत समझ लिया जाता है.'
इससे पहले महीने की शुरुआत में दिनारा ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी. जिसका टाइटल था, 'एक भारतीय पति की तलाश है.' इस रील में वो काले रंग की टीशर्ट पहने दिखाई देती है. जिस पर ये टाइटल लिखा था. इस पर उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल का QR कोड भी बना था. इस छोटी सी क्लिप पर तीन मिलियन से अधिक व्यूज थे. कई लोगों ने दिनारा से सवाल पूछा था कि उसे भारतीय पति चाहिए या भारतीय ऑडियंस. फिलहाल ये रूसी व्लॉगर वापस रूस चली गई है. उसने अपनी इंस्टागग्राम स्टोरी में राजधानी मॉस्को का जिक्र किया है.
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया अकाउंट के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












