
एयरक्राफ्ट, 18 फ्लैट और 328 बीघा जमीन... ED ने जब्त की TMC के पूूर्व सांसद KD सिंह की 29 करोड़ की जायदाद
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद कंवर दीप सिंह के खिलाफ एक्शन लेते हुए अल्केमिस्ट ग्रुप की 29.45 करोड़ की संपत्ती को जब्त कर लिया है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद कंवर दीप सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने अल्केमिस्ट ग्रुप के 29 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को जब्त कर लिया है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के तहत केडी सिंह एक बीचक्राफ्ट विमान, हिमाचल, हरियाणा और मध्य प्रदेश में स्थित फ्लैट्स और जमीन को कुर्क कर ली गई हैं. इससे पहले ईडी ने इसी केस के तहत टीएमसी का 10.29 करोड़ रुपये का एक डिमांड ड्राफ्ट जब्त किया था.
ईडी ने अपनी कार्रवाई के बाद शनिवार को जारी किए बयान में कहा कि केडी सिंह की इन संपत्तियों को पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से 29. 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को जब्त किया गया है. जिसमें बीचक्राफ्ट किंग एयर सी90ए एयरक्राफ्ट, हिमाचल के शिमला-सिरमौर और मध्य प्रदेश के कटनी जिले में स्थित फ्लैट, जमीन शामिल है.
एजेंसी ने कहा कि हरियाणा के पंचकुला में पार्श्वनाथ रॉयल प्रोजेक्ट में अल्केमिस्ट रियल्टी लिमिटेड द्वारा खरीदे गए कुल 18 फ्लैट सहित शिमला (ग्रामीण) में 250 बीघा और सिरमौर के क्योंथल में लगभग 78 बीघा जमीन भी कुर्क की गई है.
ED ने एक बयान में कहा कि केडी सिंह की कंपनी (अल्केमिस्ट) उन विमानन कंपनियों को भुगतान करने के लिए करना चाहती थी, जिनकी सेवाएं 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचार लिए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) पार्टी द्वारा ली गई थीं. इन विमानों का इस्तेमाल टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पार्टी विधायक और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय, अभिनेता मुनमुन सेन और सांसद नुसरत जहां जैसे अपने स्टार प्रचारकों के लिए किया था.
केडी सिंह यानी कंवर दीप सिंह राज्यसभा से पार्टी के पूर्व सांसद हैं. मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अल्केमिस्ट ग्रुप के विभिन्न व्यक्तियों और कंपनियों के खिलाफ सीबीआई, कोलकाता पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई एफआईआर पर आधारित है.
साल 2016 में दर्ज हुआ था केस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










