
एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय ने की बड़ी कार्रवाई, चीफ एसेसर कलेक्टर को हटाया, जानिए पूरा मामला
AajTak
MCD Mayor Shelly Oberoi: दिल्ली में भ्रष्टाचार का मामला एक बार फिर गर्म हो गया है. एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय ने मुख्य एसेसर कलेक्टर को पद से हटाते हुए विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं. शैली ने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से एमसीडी घाटे में है.
दिल्ली एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय ने बड़ा फैसला लेते हुए चीफ एसेसर एंड कलेक्टर कुणाल कश्यप को हटाने के आदेश दिए हैं. उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. कार्रवाई के इस क्रम में मेयर ने उनके अभी तक के सारे कामों की विजिलेंस विभाग द्वारा जांच के आदेश भी दिए हैं. गौरतलब है कि हाउस टैक्स चोरी के मामले में कुणाल पर एक प्रभावशाली व्यक्ति को कथित रूप से 4 करोड़ रुपये की अनुचित सहायता प्रदान करने के आरोप लगे थे.
शैली ने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से MCD घाटे में चल रही है. इस पद पर किसी इमानदार अफसर को तैनात किया जाएगा. इसके साथ ही मेयर ने दिल्ली नगर निगम के अलग-अलग विभागों की जांच शुरू कर दी है. भ्रष्टाचार के मामलों में सक्रियता दिखाते हुए उनकी ओर से ये पहली बड़ी कार्रवाई की गई है.
...तो एमसीडी शायद लाभ में रहती- मेयर
कुणाल पर कार्रवाई को लेकर मेयर ने कहा कि इस तरह के अन्य मामलों के कारण भी एमसीडी को हजारों करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा होगा. पिछली सरकारों में अगर इन मामलों को ईमानदारी से निपटाया गया होता तो एमसीडी शायद लाभ में रहती. कहा कि वो सीएम अरविंद केजरीवाल की जीरो-टॉलरेंस नीति के अनुरूप एमसीडी में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने और लोगों का फिर से विश्वास जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 'आप' सरकार में एमसीडी में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है.
मेयर ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए
कुणाल कश्यप अब कथित रूप से 'टैक्स चोरी के मामले को हैंडल करने में जानबूझकर देरी' करने के लिए जांच के दायरे में हैं. उनके खिलाफ और भी कई मामलों में आरोप लग चुके हैं और शिकायतें भी मिल चुकी हैं. शैली ने मामले की गंभीरता पर चिंता जताते हुए आयुक्त को पत्र लिखकर अधिकारी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके माध्यम से मेयर ने एमसीडी की चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










