
एमबीबीएस, एमडी और खुदकुशी... किसान पिता ने लिया था 3 लाख का कर्ज, झकझोर देगी डॉक्टर बेटी की ये कहानी
AajTak
जिसने जिंदगी बचाना सीखा... उसे जिंदगी से हार माननी पड़ी! सिस्टम के दबाव, अत्याचार और टूटी उम्मीदों की दास्तां... महाराष्ट्र की वो डॉक्टर बेटी... दूसरों की जिंदगी बचाना उसका पेशा था, पर अपनी जिंदगी नहीं बचा सकी. एमडी करने का सपना और सिर पर तीन लाख का कर्ज… होटल में जान देने वाली इस डॉक्टर के हाथों पर लिखे शब्द इंसानियत को झकझोर देने के लिए काफी थे.
एक काबिल और संवेदनशील डॉक्टर... जो लोगों का इलाज करती थी, जिनके हाथों से रोज किसी न किसी की जिंदगी बचती थी... लेकिन वही हाथ एक रात अपनी ही जान लेने को मजबूर हो गए. डॉक्टर ने अपने ही हाथ पर पेन से नोट लिखा और होटल में जान दे दी. महिला डॉक्टर के हाथों पर पेन से लिखे शब्द एक दर्द की दास्तान थी. ऐसी दास्तान, जिसने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है.
एजेंसी के अनुसार, फलटण उपजिला अस्पताल में तैनात 33 साल की महिला डॉक्टर ने दो दिन पहले होटल में फांसी लगाई थी. जब पुलिस कमरे में पहुंची, तो सबसे पहले नजर गई उस हथेली पर लिखे सुसाइड नोट पर. उस पर सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि एक व्यवस्था की हकीकत बयां की गई थी. डॉक्टर ने हाथ पर लिखा था कि पीएसआई गोपाल बदने ने कई बार बलात्कार किया. प्रशांत बैंकर मानसिक रूप से परेशान करता था.
बीड जिले के वडवानी तहसील के एक गांव से निकली थी यह लड़की. पिता किसान थे, मां गृहणी. परिवार की आर्थिक हालत बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन बेटी का सपना बड़ा था- डॉक्टर बनना. इस बेटी के किसान पिता ने 3 लाख का लोन भी लिया था, ताकि बेटी का एमबीबीएस पूरा हो सके. बेटी ने मेहनत की, परीक्षा पास की और सरकारी सेवा में भर्ती हुई. उसकी पोस्टिंग सातारा जिले के फलटण उपजिला अस्पताल में हुई. परिवार के लिए यह गर्व की बात थी. बेटी गांव की वह लड़की थी, जिसने डॉक्टर बनकर नाम कमाया. लेकिन अब वही बेटी सिस्टम की बलि चढ़ गई.
यह भी पढ़ें: हाथ पर लिखे शब्द, होटल में दी जान... महाराष्ट्र की लेडी डॉक्टर को क्यों करनी पड़ी खुदकुशी? सन्न कर देगी ये कहानी
महिला डॉक्टर के दो चचेरे भाई भी डॉक्टर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें परेशान करने के लिए ही पोस्टमार्टम की ज़िम्मेदारी सौंपी थी. पीड़िता के परिजनों के अनुसार, वह एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) की पढ़ाई करना चाहती थी और इसकी तैयारी कर रही थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










