
एपस्टीन की सहयोगी गिलेन मैक्सवेल कैसे अर्श से फ़र्श पर पहुंची
BBC
मैक्सवेल पर लगे आरोप बेहद चौंकाने वाले हैं-नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके यौन शोषण और तस्करी के लिए उन्हें बाल यौन अपराधी फाइनेंसर जेफ़री एपस्टीन तक पहुंचाना.
यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन की दोषी सहयोगी गिलेन मैक्सवेल ने सोमवार को अमेरिकी संसद की ओवरसाइट कमेटी के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया.
मैक्सवेल ने टेक्सास की एक जेल से बंद कमरे में वर्चुअल बयान दिया. यहां वो सेक्स ट्रैफ़िकिंग के मामले में 20 साल की सजा काट रही हैं.
रिपब्लिकन हाउस ओवरसाइट कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष जेम्स कोमर ने कहा कि 'जैसा अनुमान था', मैक्सवेल ने पांचवें संशोधन का सहारा लिया और चुप रहने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया.
उन्होंने कहा, "यह साफ़ तौर पर बेहद निराशाजनक है. हमारे पास उनके लिए कई सवाल थे. उन अपराधों के बारे में जो उन्होंने और एपस्टीन ने किए, साथ ही संभावित सह-साजिशकर्ताओं के बारे में भी."
कोमर ने कहा, "हम सच्चाई तक पहुंचना चाहते हैं ताकि अमेरिकी जनता को सच पता चल सके और सर्वाइवरों को न्याय मिल सके. यही इस जांच का मकसद है."
मैक्सवेल को 2021 में अपने पूर्व बॉय फ्रेंड एपस्टीन के लिए नाबालिग लड़कियों को फुसलाने और उनका शोषण कराने में सहयोग के आरोप में दोषी ठहराया गया था.
एपस्टीन की 2019 में जेल में मृत्यु हो गई थी.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












