
'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' IPS अजय पाल शर्मा को हार्ट अटैक, मेदांता में एडमिट
AajTak
आईपीएस अजय पाल शर्मा को कल शाम लखनऊ की मेदांता अस्पताल में हार्ट अटैक आने के चलते एडमिट किया गया था. फिलहाल आईपीएस अजय पाल शर्मा की तबियत ठीक है और उन्हें कल डिस्चार्ज किया जाएगा. अजय पाल 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं और पंजाब के रहने वाले हैं. उनकी पहली पोस्टिंग सहारनपुर में हुई थी.
आईपीएस अजय पाल शर्मा को हार्ट अटैक आने के कारण राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, आईपीएस अजय पाल शर्मा को कल शाम लखनऊ की मेदांता अस्पताल में हार्ट अटैक आने के चलते एडमिट किया गया था. अजय पाल शर्मा इन दिनों डॉयल 112 के एसपी हैं.
मेदांता अस्पताल के मीडिया प्रभारी डॉक्टर आलोक कपूर ने बताया कि आईपीएस अजय पाल शर्मा को माइनर हार्ट अटैक आया है, जिसके चलते बीते शाम मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उनकी तबियत पहले से बेहतर है. माइनर हार्ट अटैक आने के कारण उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है.
डॉक्टर आलोक कपूर ने बताया कि एंजियोप्लास्टी डॉक्टर पीके गोयल की निगरानी में की गई है. फिलहाल आईपीएस अजय पाल शर्मा की तबियत ठीक है और उन्हें कल डिस्चार्ज किया जाएगा. अजय पाल 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं और पंजाब के रहने वाले हैं. उनकी पहली पोस्टिंग सहारनपुर में हुई थी. अजय पाल ने 100 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं. योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें नोएडा में पोस्टिंग दी गई थी. अजय पाल शर्मा ने जून, 2019 में रामपुर में एक 6 वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी नाजिल को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद आईपीएस अजय पाल चर्चा और खूब तारीफ बंटोरी थी.
आईपीएस अजय पाल के नेतृत्व में ही 60 हजार के इनामी बदमाश नौशाद उर्फ डैनी और 12 हजार के इनामी सरवर को पुलिस ने ढेर किया था. कैराना में पलायन के लिए जिम्मेदार मुकीम काला गैंग के 50 हजार के इनामी अपराधी फुरकान को अजय पाल ने ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था. नोएडा एसएसपी रहने के दौरान अजय पाल शर्मा का कथित रूप से वीडियो वायरल हुआ था.
इसके बाद आईपीएस अजय पाल शर्मा को नोएडा से हटा दिया गया था. फिर उन्हें रामपुर का एसपी बना दिया गया था. रामपुर एसपी रहने के दौरान ही निलंबित आईपीएस वैभव कृष्ण की एक रिपोर्ट में अजय पाल शर्मा का नाम आ गया था, जिसके बाद उन्हें (अजय पाल शर्मा) को रामपुर से हटा दिया था. इसके बाद से उन्हें किसी जिले की कमान अभी तक नहीं मिली.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








