
एग्रेसिव हुए अमाल मलिक, अभिषेक संग की बदतमीजी, भड़कीं गौहर खान, पूछा- इतनी हिम्मत कैसे हुई?
AajTak
बिग बॉस के बीते एपिसोड में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच बहस हुई. उनकी इस लड़ाई पर गौहर खान का रिएक्शन आया है. उन्होंने अमाल को फिर से ताना मारा है. उनके एग्रेशन को कॉलआउट किया है. गौहर ने अभिषेक बजाज को सपोर्ट किया है.
बिग बॉस में सोमवार को नॉमिनेशन टास्क के दौरान अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच फिर लड़ाई हुई. क्योंकि अभिषेक ने सिंगर का नाम नॉमिनेशन में लिया. बताया कि वो घर में सोते रहते हैं. इससे नाराज होकर अमाल ने भी अभिषेक का नाम नॉमिनेशन के दौरान लिया. लेकिन टास्क करते हुए वो फिर से भिड़े.
अमाल-अभिषेक में हुआ पंगा
इसकी शुरुआत अमाल ने की थी. टास्क के मुताबिक, नॉमिनेशन के लिए जिसका नाम लेना था, उसे 1 पानी पुरी खिलानी थी. अमाल ने एग्रेसिव होकर अभिषेक को पानी पुरी खिलाई. उनके मुंह पर हाथ लगाते हुए पुश किया. ये देखकर अभिषेक भड़क गए. उन्होंने तुरंत सिंगर को कॉलआउट किया और अपनी हद में रहने को कहा. अभिषेक ने रिएक्ट करते हुए अमाल को धक्का दिया. दोनों के बीच फिर गहमागहमी हुई. अमाल के एग्रेशन को गौहर खान ने भी गलत बताया है.
अमाल के खिलाफ बोलीं गौहर
एक्ट्रेस ने एक बार फिर X पर अमाल मलिक की क्लास लगाई है. गौहर खान ने लिखा- किसी की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि वो दूसरे इंसान के चेहरे को छुए? वो भी किसी के होंठों को दबाने जैसी हरकत करना? ये क्या बकवास है? छूकर उकसाना भी फिजिकल होने जैसा है. क्या ये सीधी सिंपल बात नहीं है? अमाल को रोको, या फिर सबको जानवरों की तरह एक-दूसरे से भिड़ने के लिए खुला छोड़ दो. अगर ये अलाउड है तो, आप कहां मर्यादा सेट करेंगे? कहां लिखा है कि किसी की बॉडी को किसी भी तरह से छूना मंजूर है? अब माथा छूने के लिए किसने चार्ज किया? क्या वह भी उकसाने वाला नहीं था?
गौहर-अमाल में हुई थी बहस

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












