
एक REEL ने बदल दी जिंदगी... बागेश्वर धाम में भजन गाकर VIRAL हुआ सिंगर, T-Series से मिला ऑफर, कनाडा से भी बुलावा
AajTak
MP के खरगोन जिले के महेश्वर से आने वाले आदिवासी गायक अमित धुर्वे की किस्मत बागेश्वर धाम के मंच से एक भजन गाने के बाद रातो-रात बदल गई है. उन्हें अब टी-सीरीज (T-Series) जैसी देश की बड़ी म्यूजिक कंपनी से भजन गाने का ऑफर मिला है.
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के आदिवासी समुदाय से आने वाले गायक अमित धुर्वे बागेश्वर धाम के मंच से गजल गाकर पूरे देश में वायरल हो गए हैं. उन्हें कनाडा से लेकर टी-सीरीज जैसी म्यूजिक कंपनी से गाने के ऑफर मिल चुके हैं.
हाल ही में, एक सेवादार ने बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अमित धुर्वे की गजल-शैली में भजन गाते हुए रील दिखाई. उनकी भक्ति भरी वाणी सुनकर धीरेंद्र शास्त्री खुश हुए और तुरंत उनके बारे में जानकारी मांगी. कुछ दिनों में महाराज जी ने खुद अमित से बात की और उन्हें नवरात्रि कथा महोत्सव में आमंत्रित किया.
नवरात्रि कथा के दौरान जब अमित धुर्वे ने भजन प्रस्तुत किया, तो बागेश्वर महाराज उनकी गायकी से भावविभोर हो गए और उन्हें आशीर्वाद देकर अपना मंच प्रदान किया.
बागेश्वर धाम चैनल पर उनके भजन का लाइव प्रसारण होते ही अमित क्षेत्रीय पहचान से निकलकर पूरे देश में वायरल हो गए. देखें VIDEO:-
अमित धुर्वे ने कहा, "कल तक हम उन चैनलों को मोबाइल पर देखते थे, जिनमें बड़े कलाकार भजन गाते हैं. मन में आस थी कि एक दिन हम भी वहां पहुंचेंगे. आज बागेश्वर महाराज जी की कृपा से यह संभव हुआ." देखें VIDEO:-
गायक ने बताया कि 22 सितंबर को महाराज जी ने उन्हें मंच दिया, और उसी रात से शुभकामनाओं के लिए फोन की लाइन लग गई. महाराज की कृपा से अमित को बड़े मंचों के अवसर मिले. संस्कार चैनल के सीईओ मनोज त्यागी ने उन्हें नोएडा स्टूडियो बुलाया और टी-सीरीज ने भी भजन गाने का ऑफर दिया, जो जल्द उनके चैनल पर प्रसारित होगा. महाराज ने कथा के तीसरे दिन की चढ़ोत्री में अमित को दक्षिणा भेंट की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










