
एक ही सेंटर से 70% छात्र क्वालिफाई, ये संयोग है या कुछ गड़बड़... जानें क्या कहते हैं NEET के नतीजे
AajTak
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नीट यूजी परीक्षा देने वाले सभी छात्रों का राज्य, शहर और केंद्रवार डेटा जारी करने का आदेश दिए जाने के बाद एनटीए ने डेटा उपलब्ध करा दिया है. आजतक द्वारा विश्लेषित किए गए डेटा से पता चलता है कि भारत में प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों की सीटों के लिए योग्य उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा सिर्फ गुजरात के राजकोट और राजस्थान के सीकर से हैं.
NEET परीक्षा को लेकर लगातार घमासान जारी है. सवाल देश के होनहार छात्रों के भविष्य का है, जो इस वक्त अधर पर लटका है. आखिर कौन है जिम्मेदार, इसकी पड़ताल जारी है. सुप्रीम कोर्ट भी मामले में सख्त नजर आ रहा है, जिसके आदेश के बाद एनटीए ने शहर और सेंटर के हिसाब से रिजल्ट जारी किए हैं, जिसमें कई हैरान करने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं. कारण, राजकोट सेंटर के एक ही 70 फीसदी छात्रों ने क्वालीफाई किया है. इनमें से 12 छात्रों के 700 से ज्यादा मार्क्स आए हैं. ऐसे ही आंकड़े कुछ और सेंटर के भी आएं हैं. इसके बाद यह सवाल भी गूंजने लगा कि क्या ये संयोग है या कुछ गड़बड़?
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस साल नीट यूजी परीक्षा देने वाले सभी छात्रों का राज्य, शहर और केंद्रवार डेटा जारी करने का आदेश दिए गया था. इसके बाद एनटीए ने शनिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सभी 24 लाख छात्रों का डेटा उपलब्ध करा दिया है. आजतक ने NTA द्वारा जारी किए गए डेटा के विशलेषण से पता चलता है कि भारत में प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों की सीटों के लिए योग्य उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा सिर्फ गुजरात के राजकोट और राजस्थान के सीकर से है. राजकोट में मेडिकल एग्जाम देने वाले कुल छात्रों में 70 फीसदी से अधिक छात्रों ने एग्जाम क्वालीफाई किया है.
यह भी पढ़ें: NEET UG Result: गोधरा में जहां लाखों रुपये लेकर टीचर सॉल्व करने वाला था नीट का पेपर, वहां इतने स्टूडेंट्स हुए पास
राजकोट के एक ही सेंटर से 70 फीसदी छात्र पास
राजकोट के सेंटर नंबर 22701 (आर.के. विश्वविद्यालय, राजकोट, गुजरात) के विश्लेषण किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि इसी सेंटर के 12 से अधिक छात्रों ने 700 मार्क्स प्राप्त किए, 115 छात्रों ने 650 मार्क्स प्राप्त किए, 259 छात्रों ने 600 मार्क्स प्राप्त किए, 403 छात्रों ने 550 मीटर से अधिक मार्क्स प्राप्त किए, जबकि 598 छात्रों ने 500 से अधिक मार्क्स प्राप्त किए. इस केंद्र में कुल छात्रों की संख्या 1968 है, जिसमें से 1387 छात्रों ने क्वालिफाइिंग मार्क्स हासिल किए. इसका मतलब है कि इस एक केंद्र से लगभग 70% से अधिक छात्रों ने भारत के मेडिकल कॉलेजों में सीटों के लिए क्वालिफाइिंग मार्क्स हासिल किए. यह आंकड़े भारत भर के सभी केंद्रों से अधिक हैं, जो राजकोट को 700 से अधिक मार्क्स प्राप्त करने वाले छात्रों की सबसे अधिक संख्या वाला केंद्र बनाता है. इसके अलावा, इस केंद्र से देश भर में 1.8 लाख मेडिकल सीटों के लिए क्वालिफाइिंग मार्क्स प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या भी सबसे अधिक है.
गुजरात के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि अहमदाबाद में दिल्ली पब्लिक स्कूल सेंटर में भी 12 छात्रों ने 700 से ज़्यादा मार्क्स हासिल किए हैं. कुल मिलाकर, राज्यवार गुजरात में 122 छात्र हैं, जिन्होंने 700 से ज़्यादा मार्क्स हासिल किए हैं, जिनमें से 19 अकेले राजकोट से हैं, जो मेडिकल कॉलेजों में सीटों के लिए राजकोट से क्वालिफाई करने वाले छात्रों का कम से कम 15% है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








