
एक ही नाम के पांच उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, इस सीट पर गर्मा गया चुनावी माहौल
AajTak
तमिलनाडु की 39 संसदीय सीटों में से रामनाथपुरम संसदीय सीट चर्चा में आ गई है. यहां एक ही नाम के पांच उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है. इससे यहां का चुनावी माहौल गर्मा गया है. ऐसा लगता है कि ओ पन्नीरसेल्वम नाम के लोगों को ढूंढना और उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लाना एक राजनीतिक खेल है.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है. ऐसे में हर नेता और हर पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में एक ऐसी सीट चर्चा में आ गई है, जिस पर एक ही नाम के पांच उम्मीदवारों ने पर्चा भर दिया है. इससे जहां एक ओर चुनावी माहौल गर्मा गया है, वहीं चुनाव के दिन मतदाता भी असमंजस में होंगे कि वे किस उम्मीदवार को वोट करें. थोड़ी सी भी हड़बड़ी हुई तो किसी दूसरे उम्मीदवार को वोट मिल जाएगा.
दरअसल, यह मामला है तमिलनाडु का, जहां की 39 संसदीय सीटों में से रामनाथपुरम संसदीय सीट से एक ही नाम के पांच उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है. श्रमिक अधिकार बचाव समिति के पूर्व अन्नाद्रमुक समन्वयक ओ. पन्नीरसेल्वम ने रामनाथपुरम संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा गठबंधन की ओर से कल अपना नामांकन दाखिल किया. इसी तरह मदुरै जिले के उसिलामपट्टी से ओचथेवर के बेटे ओ. पन्नीरसेल्वम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.
यह भी पढ़ें- Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की छठी लिस्ट जारी, पांच उम्मीदवारों का किया ऐलान
रामनाथपुरम जिले के वलंधरवई के बगल में दक्षिण कट्टूर से ओय्यथेवर के बेटे ओ. पन्नीरसेल्वम, मदुरै जिले के तिरुमंगलम तालुका वागैकुलम से ओ. पन्नीरसेल्वम और मदुरै चोलाई अजाकुपुरम से ओ. पनीरसेल्वम के बेटे ओ. पन्नीरसेल्वम ने अपना नामांकन दाखिल किया. इसके बाद, उसिलामपट्टी से ओ. पन्नीरसेल्वम ने भी कल अपना नामांकन दाखिल किया था और आज उन्होंने फिर से याचिका दायर की.
राजनीतिक खेल लग रहा है यह
ऐसा लगता है जैसे ओ पन्नीरसेल्वम नाम के लोगों को ढूंढना और उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लाना एक राजनीतिक खेल है. हालांकि, रामनाथपुरम संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे ओ. पन्नीरसेल्वम नाम के 5 लोगों के पर्चा भरने से चुनावी माहौल जरूर गर्म हो गया है. बताते चलें कि साल 2019 के संसदीय चुनाव में यहां मतदान का प्रतिशत 68.4 रहा था. उस चुनाव में IUML उम्मीदवार के. नवस्कनी ने रामनाथपुरम से 4,69,943 वोट हासिल कर बीजेपी के प्रत्याशी नैनार नागेंथ्रान को हराया था. चुनाव आयोग ने 16 मार्च को रामनाथपुरम 2024 के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव कराने का ऐलान किया था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








