
एक ही नाम के दो कैदी... मारपीट वाले को मिली जमानत तो रेप के आरोपी को कर दिया रिहा
AajTak
फरीदाबाद जेल में जरा सी चूक के चलते बड़ी गड़बड़ हो गई. यहां जिला जेल प्रशासन ने एक जैसे नाम होने के चलते जमानत पर रिहा होने वाले कैदी की जगह पोक्सो के तहत रेप के आरोपी कैदी को रिहा कर दिया.
हरियाणा के फरीदाबाद जिला जेल में जरा सी चूक के चलते बड़ी गड़बड़ हो गई. यहां जिला जेल प्रशासन ने एक जैसे नाम होने के चलते जमानत पर रिहा होने वाले कैदी की जगह पोक्सो के तहत रेप के आरोपी कैदी को रिहा कर दिया. पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है.
गलत कैदी की रिहाई के बाद सदर थाने में पोक्सो कैदी के खिलाफ पहचान छिपाकर रिहा होने का मामला दर्ज किया गया है. सदर थाने के एसएचओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कैदी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
दरअसल, साल 2021 के अक्टूबर में 27 साल के नितेश पांडे पुत्र रविंदर पांडे को फरीदाबाद में नौ साल की बच्ची के साथ बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. ये बड़ा कंफ्यूजन इसलिए हुआ क्योंकि नितेश नाम का दूसरा व्यक्ति भी है, जिसकी उम्र 24 साल है और उसके पिता का नाम भी रविंदर ही है.
जिस नितेश की रिहाई होनी थी उसे पिछले रविवार को घर में घुसने और मारपीट के आरोप में जेल भेजा गया था. पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्ति फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद थे. मारपीट के इस आरोपी नितेश को फरीदाबाद कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सोमवार को जमानत दे दी. ऐसे में उसे मंगलवार को जेल से रिहा किया जाना था, लेकिन अधिकारियों ने एक जैसे नाम के कंफ्यूजन में बलात्कार के आरोपी नितेश पांडे को रिहा कर दिया.
जेल प्रशासन का अब दावा है कि नितेश पांडे अपनी पहचान छिपाकर रिहाई पाने में कामयाब रहा. जेल उपाधीक्षक विक्रम सिंह ने कहा, 'हमने सदर पुलिस थाने में नितेश पांडे के खिलाफ पहचान छिपाकर रिहाई पाने की शिकायत दर्ज कराई है. अब एक बार फिर से उसकी तलाश की जा रही है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










