
एक साथ फटे 6 गैस सिलेंडर, साइकिल दुकान में हुआ जबरदस्त विस्फोट, अंदर फंसे रह गए दुकानदार की मौत
AajTak
धनबाद के तेतुलमारी पाण्डेयडीह बाजार में अवैध एलपीजी रिफिलिंग के दौरान छह सिलेंडरों में धमाका हो गया, जिससे आग फैल गई और दुकानदार खेदन सोनार की मौत हो गई. कई वाहन जलकर नष्ट हो गए और लाखों का नुकसान हुआ.पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद अवैध गैस रिफिलिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग उठी है.
झारखंड में धनबाद के बाघमारा तेतुलमारी पाण्डेयडीह बाजार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. खेदन सोनार की जनता साइकिल दुकान में गैस सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान अचानक छह सिलेंडरों में जबरदस्त विस्फोट हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ दूर की दुकानों के शटर तक हिल उठे.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के बाद आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि दुकान के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि एक अन्य बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, बताया जाता है कि आग घटना के दौरान लपटों के बीच एक दुकानदार खेदन सोनार फंस गए थे. अन्य दुकानदारों ने पुलिस की मदद से किसी तरह उनको बाहर निकाला और गंभीर स्थिति में उसे धनबाद SNMMCH में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान दुकानदार खेदन सोनार की मौत हो गई है.
बताया जाता है कि साइकिल दुकान की आड़ में अवैध रूप से एलपीजी गैस रिफिलिंग का काम किया जाता था. हादसे के बाद दुकान का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया है और लाखों रुपए की नुकसान की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही तेतुलमारी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दुकान संचालक से पूछताछ की जा रही है. वहीं घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि बाजार में कई जगहों पर इस तरह की अवैध गैस रिफिलिंग खुलेआम हो रही है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हों.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










