
एक साथ जंगल में दिखे तीन कोबरा, IFS ने शेयर की फोटो, छिड़ी बहस
AajTak
आईएफएस सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तीन काले कोबरा सांपों की एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में तीनों कोबरा एक साथ एक ही पेड़ पर लटके हुए नजर आ रहे हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है. इसमें तीन काले रंग के कोबरा सांप एक साथ पेड़ से लटके हुए हैं. दरअसल, यह तस्वीर महाराष्ट्र के मेलघाट के जंगलों की है. आईएफएस सुशांत नंदा ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. Blessings... When three cobras bless you at the same time. 🎬:Rajendra Semalkar. pic.twitter.com/EZCQTumTwT

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












