
एक व्हाट्सऐप DP और 50 लाख की चोरी का राज, इस नौकरानी की करतूतें सुनकर दंग रह जाएंगे आप
AajTak
नौकरानी मालकिन के गहने पहनकर शादियों में चली जाती थी. एक दिन उसकी डीपी में मालकिन को अपने गहने नजर आए. पुलिस में शिकायत की गई तो 50 लाख की चोरी का खुलासा हुआ. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है.
एमपी की राजधानी भोपाल में एक फोटो के कारण 50 लाख की कीमत के गहने और 5 लाख रुपये की चोरी का खुलासा हो गया. पुलिस ने चोरी करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पाया कि 8 हजार रुपये महीने की नौकरी करने वाली महिला के घर में एसी से लेकर सारी-सुविधाएं मौजूद हैं. मामले में केस दर्ज कर लिया गया और आगे का कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने आजतक को बताया कि टीटी नगर थाना इलाके की निशात कालोनी में रहने डॉक्टर भूपेंद्र श्रीवास्तव ने घर में से कीमती गहने चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. डॉ. भूपेंद्र का शाहजहानाबाद थाना इलाके में प्राइवेट अस्पताल है.
घर से चोरी हो रहे थे कीमती गहने
अपनी रिपोर्ट में उन्होंने लिखाया था कि बीत कुछ समय में उनके घर में से धीरे-धीरे करके कीमती गहने और रुपये चोरी हो रहे थे. नौकरानी पर चोरी का शक होने पर हमने उसे 20 दिन पहले काम से निकला दिया था. डॉक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी के पास नौकरानी का वाट्सएप नंबर है.
नौकरानी की डीपी में लगे फोटो पर जब पत्नी की नजर गई तो देखा कि नौकरानी कानों में खास तरह के झुमके पहने हुए है. ऐसे ही झुमके मेरी पत्नी के पास भी थे. जब मेरी पत्नी को शक हुआ तो उसने लॉकर खोलकर देखा. तो उसमें रखे झुमके गायब थे. हमें शक हुआ कि घर में से गहनों की चोरी हो न हो नौकरानी ने ही की है.
नौकरानी ने स्वीकारी घर में चोरी का बात

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










