
एक मुखबिर की खबर... खेत में फंसी कार फिर गोलियों की बौछार, सोनीपत में हुए ट्रिपल एनकाउंटर की पूरी कहानी
AajTak
हरियाणा के सोनीपत (sonipat) में बड़ा एनकाउंटर हुआ है, जिसमें भाऊ गैंग के तीन शूटर ढेर हो गए. हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से बदमाशों की तलाश कर रही थी. इसी बीच मुठभेड़ में गोलीबारी होने लगी. मारे गए बदमाशों में बर्गर किंग शूटआउट के आरोपी भी शामिल हैं, जिन्होंने दिल्ली में 40 गोलियां मारकर अमन नाम के युवक की हत्या कर दी थी.
हरियाणा के सोनीपत (sonipat) में भाऊ गैंग के तीन शूटर एसटीएफ सोनीपत व दिल्ली क्राइम ब्रांच के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए. दिल्ली की टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी और एसटीएफ सोनीपत की टीम ने छिन्नौली रोड पर नाका लगा रखा था. नाका पर पुलिस को देख तीनों ने 25 से 30 राउंड फायर किए. जिसमें पुलिस ने बचाव में फायरिंग की तो तीनों घायल हो गए. इसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
यहां देखें Video
इस पर दिल्ली की टीम ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. एसटीएफ को सूचना मिली तो टीम ने छिन्नौली रोड पर नाक लगा दिया. कुछ देर बाद सफेद रंग की कार पुलिस को आती दिखी. एसटीएफ की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की. पुलिस ने रोकने की कोशिश को तो उन्होंने फायरिंग कर दी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में बर्गर किंग आउटलेट के भीतर फायरिंग, एक शख्स की मौत
एसटीएफ व दिल्ली पुलिस की टीमों ने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा तो वे फायरिंग करते रहे. तीनों ने 25 से 30 गोलियां चलाईं. पुलिस ने बाद में बचाव में गोली चलाई तो तीनों घायल हो गए. पुलिस ने तीनों को खरखौदा के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.
तीनों की पहचान हिसार के गांव खारिया निवासी आशीष उर्फ लालू, हिसार के गांव खरड़ निवासी सन्नी खरड़ और सोनीपत के गोहाना के गांव रिंढाना निवासी विक्की के रूप में हुई है. पुलिस ने बदमाशों के पास से पांच आधुनिक पिस्टल व 19 कारतूस बरामद किए हैं. कारतूस उनकी जेबों में थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










