
एक मर्डर, 4 स्टेट, 9 टीम और 6636 पन्नों की चार्जशीट... श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस ने बताया कत्ल का मकसद
AajTak
श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में पुलिस ने 6636 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है. जिसमें दिल्ली पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं. चार्जशीट दाखिल करने के लिए पुलिस या जांच एजेंसी के पास कानूनन 90 दिन का वक्त होता है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 75 दिनों के भीतर ही चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी.
दिल्ली को दहला देने वाले श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड को लेकर आखिरकार पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी. 6636 पन्नों की चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं. चार्जशीट दाखिल करने के लिए पुलिस या जांच एजेंसी के पास कानूनन 90 दिन का वक्त होता है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 75 दिनों के भीतर ही चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी.
दिल्ली पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त (साउथ रेंज) मीनू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस की 9 टीमें बनाई गई थीं. साथ ही एक एसआईटी का गठन किया गया था. इस केस की जांच का दायरा दिल्ली ही नहीं बल्कि चार राज्यों तक फैला था. जिसमें दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश भी शामिल था.
ज्वाइंट कमिश्नर मीनू चौधरी ने बताया कि आफताब ने हत्या के बाद श्रद्धा की लाश के टुकड़े किए थे. इसलिए लाश के टुकड़े बरामद करने के लिए अलग टीम बनाई गई थी. उस टीम ने अफताब की निशानदेही पर टुकड़े बरामद किए थे.
उन्होंने बताया कि आरोपी अफताब अमीन पूनावाला से एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग टीमों ने पूछताछ की. इस केस में पूछताछ के लिए एक्सपर्ट को भी शामिल किया गया था. मौका-ए-वारदात यानी क्राइम सीन पर एफएसएल (FSL) और सीएफएसएल (CFSL) से भी जांच करवाई गई.
संयुक्त पुलिस आयुक्त (साउथ रेंज) मीनू चौधरी के अनुसार, इस मामले के आरोपी आफताब का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया गया. साथ ही गुरुग्राम और दिल्ली से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को सबूत के तौर पर लिया गया. यही नहीं आफताब का लैपटॉप, सोशल मीडिया जैसे डिजिटल एविडेंस भी बरामद किए गए. श्रद्धा की लाश को काटने के लिए कई तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया था, जिनमें से कुछ हथियार पुलिस ने बरामद किए हैं.
ज्वाइंट कमिश्नर मीनू चौधरी के मुताबिक सभी सबूतों के साथ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. इस मामले में पुलिस ने 150 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए हैं. जिनका जिक्र चार्जशीट में किया गया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








