
एक बाइक, दो शूटर और पांच गोली... सलमान खान को गैंगस्टर से मिली पांच धमकियों की Inside Story
AajTak
संडे की सुबह-सुबह मुंबई के नामचीन पते में से एक गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर और बाहर जो कुछ हुआ, वो ये सवाल खड़े करती है कि पिछले 14 सालों से जेल में बंद एक गैंगस्टर आखिर जेल या अलग-अलग जेलों के अंदर से ही ये सबकुछ कैसे कर रहा है?
पांच धमकियों के बाद ये दूसरा मौका था, जब हमलावर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर तक जा पहुंचे. लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि बंदूक की गोली सीधे गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर पहुंची. रविवार की सुबह जिन दो लोगों ने सलमान के घर के बाहर गोलियां चलाईं थीं. उनमें से पहले एक की शिनाख्त की गई. और फिर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है. अब उन दोनों को किसी भी वक्त मुंबई लाया जा सकता है.
दोनों शूटर गिरफ्तार मुंबई पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं. दोनों आरोपियों की शिनाख्त सागर पाल और विक्की साहब गुप्ता के तौर पर हुई है. शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि सागर पाल ही वो शूटर है, जिसने सलमान के घर पर फायरिंग की थी. चलिए आपको बताते हैं इस शूटआउट की पूरी कहानी.
सुपर स्टार को मिल रही धमकियां सलमान खान एक ऐसा सितारा हैं, जिनके चाहने वाले उनके जुगनू हैं. जितनी ज्यादा जुगनुओं की रौशनी उतना चमकता सितारा. अब भला सितारे से उसके जुगनू या जुगनुओं से उसके सितारे को कैसे दूर किया जा सकता है? लेकिन बॉलीवुड के दबंग हीरो और भाई जान को जिस तरह पिछले छह सालों से लगातार धमकियां मिल रही हैं, हमलावर उनके घर की बालकोनी के पर्दे तक में गोलियों से सुराख़ कर रहे हैं, उसे देखते हुए आने वाले वक्त में इस सितारे और जुगनू के बीच दूरी बना दी जाए, तो कोई हैरानी नहीं.
पांच धमकियों की सिलसिलेवार कहानी संडे की सुबह-सुबह मुंबई के नामचीन पते में से एक गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर और बाहर जो कुछ हुआ, वो ये सवाल खड़े करती है कि पिछले 14 सालों से जेल में बंद एक गैंगस्टर आखिर जेल या अलग-अलग जेलों के अंदर से ही ये सबकुछ कैसे कर रहा है? संडे सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर और अंदर जो कुछ हुआ, जिस तरह हुआ उसकी इनसाइड स्टोरी आपको बताऊं, उससे पहले ये जानना जरूरी है कि पिछले छह सालों में सलमान खान को जो पांच धमकियां मिली और एक बार छोटे हथियार के चक्कर में एक हमलावर गैलेक्सी से खाली हाथ लौट आया, उन सब मामलों का क्या हुआ, इनमें से कितने पकड़े गए, कितनों के खिलाफ कार्रवाई हुई, कितनों की जांच पूरी हुई?
सलमान खान को पहली धमकी, साल 2018, जोधपुर कोर्ट यही वो साल था जब सलमान खान को पहली बार जान से मारने की धमकी मिली थी. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान पहली बार कहा था कि हम लोग सलमान को जोधपुर में ही मारेंगे.
दूसरी धमकी, साल 2019, मुंबई लॉरेंस बिश्नोई के खास शूटर संपत नेहरा ने कायदे से पहली बार सलमान को मारने की कोशिश की थी. तब वो बाकायदा मुंबई में सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तक पहुंच गया था. लेकिन तब उसके पास जो हथियार था, उसकी रेंज कम थी. इसीलिए उसने हमले का प्लान टाल दिया. और दूर तक मार करने वाले हथियार की तलाश में हरियाणा पहुंच गया. लेकिन इससे पहले कि उसे हथियार मिलता, वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










