
एक फुटवेयर ब्रांड को कैसे बदल रहा है AI? दूर करेगा कंपनी की बड़ी समस्या
AajTak
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल अब हर सेक्टर में हो रहा है. कुछ ऐसे सेक्टर में AI का इस्तेमाल होने लगा है जिसकी कल्पना आपने अब तक नहीं की होगी. हाल में हमने फुटवेयर ब्रांड Asian के CEO और फाउंडर से बातचीत की. उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी एक AI मॉडल लेकर आ रही है, जो इन्वेंटरी मैनेजमेंट का काम करेगा.
AI पिछले तीन साल से लगातार चर्चा में बना हुआ है. कभी किसी की नौकरी को लेकर, तो कभी नए इनोवेशन को लेकर, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लोगों की चर्चा में शामिल रहता है. कई बार इसकी चर्चा ऐसी जगह भी होती है, जहां लोगों को इसकी उम्मीद कम होती है. खासकर एक शू कंपनी में. कल्पना कीजिए जूता बनाने वाली किसी कंपनी में AI क्या करेगा.
भारतीय बाजार में 30 सालों से सक्रिय फुटवेयर ब्रांड Asian अपने एक AI मॉडल पर काम कर रहा है. कंपनी के CEO आयुष जिंदल और चेयरमैन राजेंद्र जिंदल ने हमने इस AI मॉडल को लेकर खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि किस तरह से उनका ये मॉडल काम करेगा और इसका फायदा लोगों तक पहुंचेगा.
आयुष ने बताया, 'उनकी टीम ने एक AsianGPT तैयार किया है, जो उनका इंटरनल AI मॉडल होगा. ये मॉडल फिलहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए जारी किया जा रहा है, जिसका फोकस इन्वेंटरी मैनेजमेंट पर होगा. इस AI मॉडल को कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूटर ऐप में इंटीग्रेट करेगी.'
उन्होंने बताया कि इस मॉडल का शुरुआती फोकस डिस्ट्रीब्यूटर्स को ऐसे शूज उपलब्ध करना होगा, जिसकी मांग उनके एरिया में ज्यादा होगी. उनका ये मॉडल कुछ इस तरह से काम करेगा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास वो शूज ही ज्यादा पहुंचे, जिसकी उनके एरिया में मांग है.
यह भी पढ़ें: भारत को लेकर जापानी ब्रांड Sharp की बड़ी तैयारी, चीनी कंपनियों को मिलेगी टक्कर
इसके लिए उन्होंने अपने AI को कंज्यूमर्स की बायइंग एक्सपीरियंस के डेटा से ट्रेन किया है. यानी किसी एरिया में कैसे शूज पहने या पसंद किए जा रहे हैं, AI के पास इसकी जानकारी होगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











