
एक, दो, तीन... चंपई सोरेन ने गवर्नर को दिखाया विधायकों के सपोर्ट वाला वीडियो, बोले- 22 घंटे से शपथ ग्रहण का इंतजार
AajTak
झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विधायक गिनती बोलते हुए नजर आ रहे हैं और इस तरह वह यह दिखा रहे हैं कि उनका समर्थन चंपई सोरेन के साथ है. सभी विधायक एक गोल घेरे में खड़े से हैं और बारी आने पर कैमरे के सामने एक-एक करते अपनी गिनती बोल रहे हैं. उन्होंने चंपई सोरेन को समर्थन देने का दावा किया है
अभी बिहार की राजनीतिक सरगर्मियों से छिड़ी चर्चाओं का गर्म बाजार ठंडा भी न हुआ था कि पड़ोसी राज्य बिहार में भी वही स्थिति आ गई. मसला ये है कि अभी तक सीएम रहे हेमंत सोरेन जेल में हैं. सीएम पद से इस्तीफा दे चुके हैं और इस JMM बिना नेता और राज्य बिना सीएम हो गया. हालांकि JMM को तो चंपई सोरेन के तौर पर विधायक दल का नेता तो मिल गया है, लेकिन सीएम कुर्सी अभी उनसे दूर है. इंतजार इस बात का है कि आखिर कब राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने के लिए निमंत्रण देंगे.
चंपई सोरेन का राजतिलक कब होगा? बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अब सभी की निगाहें झारखंड मुक्ति मोर्च के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के राजतिलक पर टिकी हुई हैं. चंपई सोरेन को झामुमो ने राज्य का अगला सीएम बनाने का फैसला लिया गया है. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. उन्होंने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा है.
विधायकों की गिनती का वीडियो आया सामने इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विधायक गिनती बोलते हुए नजर आ रहे हैं और इस तरह वह यह दिखा रहे हैं कि उनका समर्थन चंपई सोरेन के साथ है. सभी विधायक एक गोल घेरे में खड़े से हैं और बारी आने पर कैमरे के सामने एक-एक करते अपनी गिनती बोल रहे हैं. उन्होंने चंपई सोरेन को समर्थन देने का दावा किया है.
खड़गे ने बीजेपी पर बोला हमला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी X पर पीटीआई का ये वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, '81 विधायकों के सदन में 41 ही बहुमत होता है. 48 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद चंपई सोरेन जी को सरकार बनाने का न्योता ना देना साफ़ तौर पर संविधान की अवमानना एवं जनमत को नकारना है. महमाहिमों द्वारा भारतीय लोकतंत्र के ताबूत में एक-एक करके कीलें ठोकी जा रही है.'
हमारा गठबंधन मजबूतः चंपई सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपई सोरेन कहते हैं, ''हमारा (जेएमएम-कांग्रेस) गठबंधन बहुत मजबूत है. उन्होंने कहा कि, हम लोगों ने सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से कहा था, लेकिन 20-22 घंटा हो गया, उनका अभी तक बुलावा नहीं है. इसी बारे में राज्यपाल से बात हुई थी. राज्यपाल से आश्वासन मिला कि हम जल्दी करने का प्रयास कर रहे हैं. हमें 43 विधायकों का समर्थन है. हमारे कुछ अन्य विधायक भी हमारे साथ हैं. कुल 46-47 तक की संख्या हो जाएगी. हमारे साथ कोई दिक्कत नहीं है. हमारा (जेएमएम-कांग्रेस) गठबंधन बहुत मजबूत है.
यह भी पढ़िएः सोरेन की गिरफ्तारी से किसे फायदा, बात लोकसभा की 14 सीटों की है

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










