
'एक देश - एक चुनाव' लागू करना भारत में अव्यवहारिक, मौजूदा प्रणाली के खिलाफ होगी पहल: शशि थरूर
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने 'एक देश-एक चुनाव' को लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई व्यावहारिक तरीका नहीं है, जिससे यह प्रणाली लागू की जा सके. उन्होंने इसके लिए अतीत के उदाहरण भी गिनाए.
देश में इन दिनों 'एक देश-एक चुनाव' को लेकर बहस छिड़ी हुई है. सरकार ने जैसे ही शुक्रवार को 'एक देश-एक चुनाव' को लेकर एक कमेटी गठित करने का ऐलान किया तो सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेताओं की प्रतिक्रयाएं आनी शुरू हो गईं. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 'एक देश, एक चुनाव' के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा कोई व्यावहारिक तरीका नहीं है जिससे ऐसी प्रणाली लागू की जा सके.
कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य बनने के बाद अपने लोकसभा क्षेत्र के पहले दौरे पर आए थरूर ने कहा कि सरकार की 'एक देश, एक चुनाव' पहल मौजूदा प्रणाली के खिलाफ होगी, जो संसदीय लोकतंत्र पर आधारित है,जहां सदन में बहुमत खोने पर पार्टियां सत्ता में बनी नहीं रह सकतीं हैं.
थरूर ने की आलोचना
थरूर ने कहा, 'ऐसा कोई व्यावहारिक तरीका नहीं है जिससे आप इस तरह की प्रणाली को लागू कर सकें. हममें से कई लोगों की दूसरी चिंता यह है कि भारत की बड़ी विविधता वास्तव में वर्षों से विकसित हुए क्रमबद्ध कैलेंडर से लाभान्वित होती रही है.' पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को शुक्रवार को केंद्र द्वारा 'एक देश, एक चुनाव' की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए एक समिति का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
समिति इस बात का पता लगाएगी कि देश एक साथ लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं, जैसा कि 1967 तक होता था. थरूर ने कहा कि देश के मुख्य कार्यकारी का चयन संसदीय बहुमत और विधायी बहुमत द्वारा किया जाता है, और जैसे ही किसी कारण से सरकार का बहुमत चला गया वह सरकार गिर जाती है.
गिनाए उदाहरण

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











