
एक देश-एक चुनावः अधीर रंजन ने कमेटी का सदस्य बनने से किया इनकार, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
AajTak
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने 'एक देश-एक चुनाव' के लिए गठित कमेटी में शामिल होने से इनकार कर दिया है. लॉ मिनिस्ट्री की ओर से आज एक लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें अधीर रंजन का भी नाम शामिल था.
केंद्र की मोदी सरकार ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के लिए कमेटी का गठन कर दिया है. इस 8 सदस्यीय कमेटी में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को भी शामिल किया गया था. लेकिन अधीर रंजन ने इस समिति का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है.
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कमेटी का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे उस समिति में काम करने से इनकार करने में कोई झिझक नहीं है. मुझे डर है कि यह पूरी तरह से धोखा है.
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन पर मोदी सरकार की कमेटी 'डमी कमेटी' है. राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को इस कमेटी में न रखना उनका घोर अपमान है. इस कमेटी का कोई औचित्य नहीं है. विपक्षी गठबंधन INDIA से घबराए मोदीजी (वन नेशन वन इलेक्शन) के नाम पर नक़ली बहस चला रहे हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











