
एक दूसरे को गाली दे रहे थे दो भाई, गलतफहमी में रिटायर्ड फौजी ने चला दी गोली
AajTak
बांदा के कालू कुआं इलाके में दो भाई किसी बात को लेकर आपस में गाली गलौच कर रहे थे. उनके पड़ोसी रिटायर्ड फौजी को लगा कि वे लोग उसे गाली दे रहे हैं. गुस्से में रिटायर्ड फौजी बाहर आया और उसने लाइसेंसी बंदूक से उन पर फायर कर दिया. गोली लगने से एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया.
उत्तर प्रदेश के बांदा में रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से युवक पर फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. मामला कालू कुआं इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, यहां एक घर में दो भाई किसी बात को लेकर आपस में गाली गलौच कर रहे थे. पड़ोसी रिटायर्ड फौजी को लगा कि वे लोग उसे गाली दे रहे हैं. वह तुरंत बाहर आया और अपनी लाइसेंसी बंदूक से उन पर फायर कर दिया. गोली एक भाई के कंधे पर जा लगी.
गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई. पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.
DSP अम्बुजा त्रिवेदी ने बताया, ''हमें सूचना मिली थी कि रिटायर्ड फौजी ने युवक को गोली मार दी है. जब हम वहां पहुंचे तो पता चला कि दो भाई आपस में किसी बात को लेकर एक दूसरे को गाली दे रहे थे. उनके पड़ोस में रहने वाले रिटायर्ड फौजी को लगा कि वे लोग उसे गाली दे रहे हैं. फौजी को गुस्सा आ गया और वह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर निकला. फिर उसने दोनों भाइयों पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से एक भाई घायल हो गया. जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है.''
चोर समझकर मजदूर पर किया फायर इससे पहले कानपुर में गार्ड ने चोर समझकर गोली चला दी थी, जिसकी चपेट में आने से मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया. वह एक स्कूल में निर्माण के काम में लगा हुआ था. घायल कर्मचारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक, कानपुर के बिधनू इलाके में दयान्नद दीनानाथ एजुकेशन सेंटर बना हुआ है. सेंटर मालिक उसका निर्माण कार्य करावा रहा था. इसकी वजह से लेबर भी यहीं रह रही थी. 6 नवंबर की रात को मजदूर भागवत यादव कैंपस में घूम रहा था. सेंटर की सुरक्षा में तैनात गार्ड रामबाबू पाल की नजर उस पर पड़ी. मगर, वो भागवत को पहचान नहीं सका. गार्ड को लगा कि यह कोई चोर है, जो चोरी नियत से सेंटर में घुस आया है.
रामबाबू ने मजदूर भागवत पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया. बुलेट से निकले छर्रे भागवत के शरीर के कई हिस्सों में जाकर धंस गए. इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा. फायर करने के बाद जब गार्ड उसके पास पहुंचा, तो उसे समझ आया कि यह चोर नहीं मजदूर भागवत है. गार्ड ने तुरंत ही इस बात की सूचना अपने मालिक को दी. फिर एंबुलेंस के जरिए भागवत को हैलट अस्पताल ले जाया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










