
एक दिन के लिए प्रयागराज का ADG बना 12 साल का बच्चा, पिता चलाते हैं ई-रिक्शा
AajTak
यूपी के प्रयागराज में कैंसर पीड़ित बच्चे को एक दिन का एडीजी बनाया गया. 12 साल के हर्ष ने एडीजी कार्यालय में सीट पर बैठकर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और काम भी किया. हर्ष के पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पोषण करते हैं.
संगम नगरी प्रयागराज में कैंसर पीड़ित बच्चा एक दिन का एडीजी बना. बच्चे का हौसला बढ़ाने के लिए उसे एक दिन का एडीजी बनाया गया. एडीजी कार्यालय में सीट पर बैठने के बाद कई पुलिस वाले 12 साल के बच्चे हर्ष को सैल्यूट करते नजर आए. वहीं हर्ष ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिया. हर्ष बाकायदा एडीजी की टोपी लगाकर कार्यालय में काम करते नजर आए.
हर्ष का हौसला बढ़ाने के लिए एडीजी प्रेम प्रकाश ने बॉडी किट देने के साथ साथ हर्ष को एक दिन के लिए प्रयागराज का एडीजी भी बनाया. हर्ष ने भी एक वरिष्ठ अधिकारी की तरह एडीजी ऑफिस में बैठकर पुलिस व्यवस्था को समझा.
कई डॉक्यूमेंट पर सिग्नेचर कर कार्य रिपोर्ट भी आगे बढ़ाई. दरअसल, हर्ष के पिता शहर में ई-रिक्शा चलाते हैं और इसी खर्चे से वह अपने परिवार और बेटे की बीमारी का इलाज भी कराते हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










