
एक तरफ लाउडस्पीकर, दूसरी तरफ औरंगजेब... राज ठाकरे ने जन्मदिन पर काटा ऐसा केक
AajTak
औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र ने छिड़े विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे ने अपने जन्मदिन पर औरंगजेब की तस्वीर वाला केक काटा है. यह केक उनके समर्थक रायगढ़ से लेकर आए थे. ठाकरे ने जो केक काटा उसकी दूसरी तरफ पर लाउडस्पीकर बना हुआ था.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने अपने 55वें जन्मदिन पर अनोखा केक काटा. इस केक पर एक तरफ मुगल बादशाह औरंगजेब तो दूसरी तरफ लाउडस्पीकर की तस्वीर थी. मनसे चीफ के जन्मदिन पर उनके समर्थक महाराष्ट्र के रायगढ़ से यह केक लेकर आए थे.
बुधवार को समर्थकों के पहुंचने पर राज ठाकरे ने अपने हाथ में चाकू लिया और औरंगजेब की तस्वीर वाले केक को गले की तरफ से काट दिया. इस दौरान वहां मौजूद उनके समर्थक तालियां बजाते रहे. इसके बाद ठाकरे ने केक का दूसरा हिस्सा भी काट, जिस पर क्रॉस शेप में लाउड स्पीकर बने हुए थे.
बन गए थे दंगे जैसे हालात
हाल ही में महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर हुए विवाद के बाद कई जिलों में दंगे जैसे हालात बन गए थे. राज्य में औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तारीफ में की गई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कई मामले भी दर्ज हुए थे. इसके बाद 7 जून को इसके विरोध में बंद का आह्वान किया गया था और कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी चौक पर हिंदुत्ववादी संगठनों के लोग बड़ी तादाद में इकट्ठा हुए थे. कोल्हापुर में हालात अब भी खराब हैं और 19 जून तक निषेधाज्ञा जारी है. यहां पांच या इससे ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक है.
MNS चीफ ने दी थी चेतावनी
बता दें कि महाराष्ट्र में शिंदे सरकार से पहले लाउडस्पीकर को लेकर काफी विवाद छिड़ा था. तब मनसे चीफ ने चेतावनी दी थी कि अगर किसी मस्जिद में लाउडस्पीकर पर नमाज हुई तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता वहीं जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. इसके बाद राज्य के डीजीपी ने पुलिस को निर्देश दिया था कि लाउडस्पीकर को लेकर वो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और कानून का सख्ती से पालन कराएं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








