
'एक चौथी पास राजा था, बड़ा दोस्तबाज था...', रामलीला मैदान में केजरीवाल ने सुनाई कहानी, PM मोदी पर वार
AajTak
रामलीला मैदान में महारैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर जमकर हमला किया. सीएम केजरीवाल ने कहा कि वो खुद भी कोई काम नहीं करते और करने भी नहीं देते. इस दौरान उन्होंने 'एक चौथी पास राजा' की कहानी भी सुनाई.
केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया. इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पीएम मोदी को चौथी पास राजा बताते हुए कहानी भी सुनाई.
पीएम मोदी पर हमला बोलते केजरीवाल ने कहा कि वो खुद कोई काम नहीं करते हैं और न ही करने देते हैं. उन्होंने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है. इस दौरान एक कहानी सुनाते हुए AAP संयोजक ने कहा कि एक पुराने देश में दोस्तबाज राजा था, जो दोस्ती बहुत अच्छे से निभाता था.
कहानी में केजरीवाल ने कहा कि चौथी पास राजा ने एमए की फर्जी डिग्री ली. वह धीरे-धीरे अहंकारी होता गया. वह लोगों के कहने से नोटबंदी कर देता था. किसी के कहने पर किसानों के लिए कानून लेकर आया. 750 किसान मर गए, उसके एक साल बाद कानूनों को वापस ले लिया. एक महामारी आई तो थाली और चम्मच बजवा दीं.
दोस्तबाज था राजा, दोस्ती निभाता था: केजरीवाल
राजा अपने दोस्तों का बहुत ख्याल रखता था. एक दोस्त ने 12 हजार करोड़ रुपये चोरी कर लिए तो उसे राजा ने देश से भगा दिया. एक दोस्त ने 20 हजार करोड़ चोरी किए तो उसे भी भगा दिया. एक करीबी दोस्त पर राजा मेहरमान था. उसे खदान, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, जमीन सब बेच दिए. मजाल किसी दोस्त पर आंच आ जाए. एक दोस्त के खिलाफ खिलाड़ियों ने आरोप लगाए, उसपर भी कोई एक्शन नहीं लिया. एक दोस्त ने किसानों को कुचल दिया, लेकिन दोस्ती नहीं छोड़ी. राजा बहुत दोस्तबाज था.
मोदी सरकार के साथ केजरीवाल ने की तुलना

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










