
एक चूक से चले गए 1 लाख रुपये, एयर टिकट कैंसिल कराना पड़ा भारी
AajTak
हरियाणा के गोहाना में एक महिला को साइबर ठगों का शिकार हो गई. महिला ने ऑनलाइन एयर टिकट कैंसिल कराई और अपना OTP नंबर ठगों से शेयर कर लिया. फिर क्या था खाते से दो बार हुए ट्रांजेक्श से उसके खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए गए. महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस साइबर ठगों का पता लगाने में जुटी है.
हरियाणा के गोहाना की काट मंडी में रहने वाली एक महिला को हवाई जहाज का टिकट ऑनलाइन रद्द करवाना महंगा पड़ गया. साइबर ठगों ने महिला को झांसे में लेकर उसके खाते से दो बार ट्रांजेक्शन कर एक लाख रुपये निकाल लिए. पीड़िता ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस साइबर ठगों का पता लगाने में जुट गई है.
इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने बताया गोहाना की काट मंडी की रहने वाली एक महिला पार्वती की शादी बेंगलुरु में हुई है. कुछ दिन पहले ही वो अपने माता- पिता से मिलने के लिए गोहाना आई. वापस अपने सुसराल में जाने के लिए महिला ने दिल्ली से बेंगलुरु जाने के लिए एक एयर लाइन का टिकट बुक कराया.
लेकिन उसके कुछ प्रोग्राम में बदलाव हुआ और उसने जाने की तारीख आगे बढ़ा दिया. फिर महिला ने अपनी टिकट को ऑनलाइन टिकट रद्द करवाने की कोशिश की और साइबर ठगों के हत्थे चढ़ गई. साइबर ठगों ने महिला को अपने झांसे में लिया उसके व्हाट्सअप नंबर पर एक लिंक भेजकर उससे ओटीपी नंबर मांगा. जिसके बाद उसके खाते से अलग- अलग ट्रांजेक्श कर एक लाख रुपये निकाल लिए.
जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने तुरंत ही थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. एएसआई दिनेश कुमार का कहना है कि साइबर से मामले की जांच कर रहा है. आरोपियों को पकड़े का प्रयास किया जा रहा है.
(इनपुट- सुरेंद्र कुमार सिंह)

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










