
एक घर, पांच कत्ल और फरार कातिल... पर्सनल डायरी से उलझी गुप्ता परिवार के सामूहिक हत्याकांड की गुत्थी
AajTak
छानबीन के दौरान सामने आई एक पर्सनल डायरी ने इस मौत की गुत्थी को और भी उलझा दिया है. ये डायरी वारदात में मारे गए शख्स राजेंद्र गुप्ता की है और जिसमें राजेंद्र किसी से उनकी लड़की के साथ शादी करने की इच्छा जता रहा है और खुद को एक काबिल, कर्मठ, सच्चा और संस्कारी लड़का बता रहा है.
Varanasi Gupta Family Mass Murder Mystery: उत्तर प्रदेश के बनारस जिले में हुए पांच कत्ल की वारदात सबको दहला कर रख दिया था. जिसमें इसी 5 वनंबर को एक ही परिवार के सभी के सभी पांच लोगों को क़ातिल ने दो-दो गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया था. करोड़पति शराब कारोबारी राजेंद्र गुप्ता का पूरा परिवार खत्म कर दिया गया था. राजेंद्र गुप्ता की पत्नी नीतू गुप्ता, उनके दो बेटे नवनेंद्र और सुबेंद्र और बेटी गौरांगी की उनके घर में घुसकर गोली मारी गई थी.
डायरी में लिखे राज अब इस मामले की छानबीन के दौरान सामने आई एक पर्सनल डायरी ने इस मौत की गुत्थी को और भी उलझा दिया है. ये डायरी वारदात में मारे गए शख्स राजेंद्र गुप्ता की है और जिसमें राजेंद्र किसी से उनकी लड़की के साथ शादी करने की इच्छा जता रहा है और खुद को एक काबिल, कर्मठ, सच्चा और संस्कारी लड़का बता रहा है.
क्या तीसरी शादी करना चाहता था राजेंद्र? लेकिन इन्हीं लाइनों के साथ एक सवाल ये भी खड़ा होता है कि क्या राजेंद्र गुप्ता तीसरी शादी करना चाहता था? क्योंकि डायरी में ये बातें जिन पन्नों पर लिखी हैं, उसके साथ वाले दूसरे पन्ने पर 6 नवंबर 2016 की तारीख है. और अगर ये पंक्तियां इसी तारीख़ के आस-पास किसी रोज़ लिखी गई हैं, तो इसका मतलब ये है कि राजेंद्र गुप्ता तीसरी शादी भी करना चाहता था. क्योंकि तब तक राजेंद्ग गुप्ता की दूसरी शादी हो चुकी थी.
डायरी ने खोला अनजाना राज और अगर डायरी पर लिखी इस तारीख से इन बातों का कोई लेना-देना नहीं है, तो इसका मतलब ये हुआ कि ये पंक्तियां वो अपनी दूसरी पत्नी के पिता को संबोधित करते हुए शादी से पहले लिखने की तैयारी कर रहा था. लेकिन पुलिस के हाथ लगी इस डायरी ने अब राजेंद्र गुप्ता की जिंदगी के इस अनजाने राज़ को भी ज़ाहिर कर दिया है.
16 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली उधर, राजेंद्र गुप्ता और उसके परिवार के क़त्ल की वारदात को अब तकरीबन 16 दिनों का वक्त हो चला है, लेकिन इसके बावजूद क़त्ल के आरोपी और गुप्ता के भतीजे विक्की को लेकर पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस की टीम उसकी तलाश में यूपी समेत पांच राज्यों में छापेमारी कर रही है, उसके दोस्त और जानने वालों से पूछताछ कर रही है. तामिलनाडु में मौजूद उसकी गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ हुई है, लेकिन विक्की का पता नहीं चला है.
विक्की ने लिया बदला! इल्ज़ाम है कि विक्की ने ही अपने ताऊ राजेंद्र गुप्ता, ताई और तीन भाई बहनों की गोली मार कर जान ले ली. क्योंकि 27 साल पहले राजेंद्र गुप्ता ने विक्की के माता-पिता और कुछ साल बाद उसके दादा की भी गोली मार कर जान ले ली थी. और तब से विक्की अपने ताऊ से बदला लेना चाहता था. दरअसल, उस वक्त राजेंद्र गुप्ता प्रॉपर्टी और कारोबार में मन मुताबिक हिस्सा नहीं मिलने की वजह से अपने घरवालों से नाराज था, जिसके बाद उसने अपने ही भाई, भाभी और पिता की जान ले ली थी. जिसका बदला अब विक्की ने लिया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








