
एक गलती पड़ी भारी, इस कंपनी को मिल रहे थे अमेरिकी मिलिट्री के Email, हुआ खुलासा
AajTak
Email Typo Correction: ईमेल में एक गलती कितनी भारी पड़ सकती है, इसका अंदाजा आप इस घटना से लगा सकते हैं. दरअसल, ईमेल ऐड्रेस में टाइपो की गलती की वजह से सालों से अमेरिकी मिलिट्री के ईमेल पश्चिमी अफ्रिका की एक कंपनी को जा रहे थे. इन ईमेल्स में कंपनी संवेदनशील जानकारियां भी शामिल थी. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Email भेजते वक्त टाइपो की गलती होना बहुत ही सामान्य है. इस वजह से ही स्पेलिंग चेक करने वाली सर्विसेस इतनी पॉपुलर हैं. क्या हो अगर आपने टाइपो ईमेल ऐड्रेस लिखते वक्त कर दिया हो? टेक्स्ट में हुई गलती से आप आसानी से बच सकते हैं, लेकिन ईमेल ऐड्रेस लिखने में हुई गलती की वजह से आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं.
ये गलती और भी बड़ी हो जाती है, जब ईमेल किसी बड़ी संस्था से जुड़ा हो. ऐसा ही कुछ अमेरिकी मिलिट्री के साथ हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक टाइपो की वजह से US मिलिट्री के लाखों ईमेल्स एक ऐसी कंपनी के पास जाते रहे, जो मेल इंटरनेट डोमेन मैनेज करती है. ये गलती दोनों के डोमेन में समानता की वजह से हुई है.
दोनों के डोमेन नेम .MIL और .ML हैं, जो क्रोमशः US मिलिट्री और Malian email addresses के लिए इस्तेमाल होते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो मिसडायरेक्टेड ईमेल्स में कई संवेदनशील जानकारियां मौजूद थी. इसमें डिप्लोमैटिक डॉक्यूमेंट्स, टैक्स रिटर्न और पासवर्ड जैसी डिटेल्स मौजूद हैं.
माली पश्चिमी अफ्रिका का एक देश है, जिसके रूस से नजदीकी संबंध हैं. ऐसे में ये गलती अमेरिका को भारी पड़ सकती थी. अमेरिकी मिलिट्री के ये मेल्स Mali Dili नाम की एक कंपनी के पास पहुंच रहे थे. कंपनी ने कई बार इस संबंध में अमेरिकी सरकार को जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
पिछले हफ्ते .ML डोमेन का कंट्रोल Mali Dili से माली की सरकार को ट्रांसफर कर दिया गया. इसका मतलब है कि आगे से अमेरिकी मिलिट्री के ईमेल गलती से .ML डोमेन पर भेजे जाते हैं, तो उन्हें माली सरकार एक्सेस कर पाएगी.
रिपोर्ट्स की मानें तो ईमेल फ्लो में बड़ी संख्या में Spam मेल्स मौजूद थे. हालांकि, कुछ ईमेल्स में अमेरिकी मिलिट्री की जरूरी जानकारियां भी शामिल हैं. अब इस 1,17,000 मेल गलती से इस डोमेन पर भेजे गए हैं. पेंटागन का कहना है कि .MIL डोमेन से Malian ऐड्रेस पर जाने वाले मेल्स को ब्लॉक कर दिया गया है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









