
एक गरीब फारसी तेल व्यापारी का बेटा कैसे बना भारत में कोहिनूर की खान का मालिक, ये है पूरी कहानी
AajTak
टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) ने जब अपनी सगाई के बाद हीरे की अंगूठी पब्लिक की. उस वक्त दुनिया का ध्यान फिर से भारत की मशहूर गोलकुंडा की हीरा खानों की ओर गया. कोहिनूर, जो दुनिया का सबसे मशहूर और कीमती हीरा है, कभी इन्हीं गोलकुंडा की खानों से निकला था. इसे फारस (पर्शिया) का आक्रांता नादिर शाह यहां से लूटकर ले गया था. लेकिन उससे लगभग 150 साल पहले, एक फ़ारसी तेल व्यापारी का बेटा मीर जुमला (Mir Jumla), औरंगज़ेब की मदद करके गोलकुंडा की खानों का शासक बन बैठा था. वही खानें, जहां से कोहिनूर निकला था.
"कोह-ए-नूर!" (मतलब रोशनी का पहाड़)... ऐसा कहा जाता है कि नादिर शाह ने 1739 में ये शब्द कहे थे. ये वो दौर था जब वो भारत लूट रहा था और दिल्ली में मुगल बादशाह मोहम्मद शाह की पगड़ी में छुपा ये हीरा उसके हाथ लग गया. उसी दिन भारत से कोहिनूर ही नहीं बल्कि मोर सिंहासन और मुगल खजाना भी फारस ले जाया गया.
फारस यानी आज का ईरान, यहां से ये हीरा काबुल पहुंचा, फिर पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के हाथ लगा. रणजीत सिंह इसे पुरी के जगन्नाथ मंदिर को दान करना चाहते थे लेकिन उससे पहले ही ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने इसे उनके बेटे दलीप सिंह से 1843 में ये छीन लिया और ऐसे कोहिनूर ब्रिटिश क्राउन तक पहुंच गया.
दुनिया का ये सबसे चर्चित और विवादित हीरा, जिसे भारत में विजय का प्रतीक कहा गया, आंध्र प्रदेश की गोलकुंडा की खानों से निकला था. लेकिन इन खानों का फारस से एक और पुराना रिश्ता भी है. नादिर शाह के भारत पर हमले से 150 साल पहले, फारस का एक गरीब तेल व्यापारी का बेटा यहां आकर गोलकुंडा की खानों और हीरे के कारोबार पर राज करने लगा था. 1591 में इस्फहान (फ़ारस) में जन्मे इस लड़के का नाम मीर जुमला था. बाद में वही औरंगज़ेब का वजीर-ए-आज़म बना.
टेलर स्विफ्ट की सगाई की अंगूठी, जो ट्रैविस केल्स ने पहनाई, एक 'ओल्ड माइन कट डायमंड' बताई जा रही है और ऐसी संभावना है कि ये भारत या ब्राज़ील की पुरानी खानों से आई हो.
गोलकुंडा की इन्हीं खानों से निकला कोहिनूर, जिसे नादिर शाह दिल्ली से लूटकर अपने साथ फ़ारस ले गया था. स्विफ्ट की अंगूठी ने गोलकुंडा खानों का इतिहास फिर से ताजा कर दिया है और उसी से जुड़ी एक भूली-बिसरी कड़ी यानी मीर जुमला की कहानी फिर से सामने आई है. वही मीर जुमला, जिसने अपनी सूझबूझ, राजनीतिक चालों और घूसखोरी से गोलकुंडा की खानों और कोहिनूर के ठिकाने पर कब्जा कर लिया था.
मीर जुमला की कहानी एक गरीब लड़के से ताकतवर हुक्मरान बनने की है. वो क्लर्क से शुरू होकर व्यापारी बना, फिर सेनापति, फिर कर्नाटक का गवर्नर, बंगाल का विजेता और आखिरकार असम अभियान से लौटते वक्त उसकी मौत हो गई.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







