
एक के बाद एक चार बाइक में घुसा सांप, दहशत में लोग
AajTak
खरगोन में एक सांप के आतंक से लोग सहम गए. वो एक बाइक में छिपकर बैठा था. नजर पड़ने पर जब लोगों ने उसको भगाने की कोशिश की तो वो पास खड़ी दूसरी बाइक में जाकर बैठ गया. वहां से निकाले जाने पर तीसरी फिर चौथी बाइक में जाकर बैठ गया. इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया.
मध्य प्रदेश के खरगोन में एक निजी अस्पताल में एक सांप के आतंक से लोग सहम गए. वो एक बाइक में छिपकर बैठा था. नजर पड़ने पर उसे निकाला गया तो दूसरी बाइक में घुस गया. इसके बाद तीसरी फिर चौथी बाइक में जाकर बैठ गया. इससे वहां अफरा-तफरी और दहशत का माहौल हो गया. ये अजीबोगरीब मामला करीब 4 घंटे से ज्यादा तक चला.
'जब लोगों ने उसको भगाने की कोशिश की...'
गौरतलब है कि खरगोन शहर के सनावद रोड़ पर एक निजी हॉस्पिटल है. यहां अस्पताल परिसर के बाहर बाइक खड़ी थीं. इनमें से एक बाइक में सांप बैठा हुआ था. नजर पड़ने पर जब लोगों ने उसको भगाने की कोशिश की तो वो पास खड़ी दूसरी बाइक में जाकर बैठ गया.
लोगों ने सांप को निकालने के लिए तरह-तरह के जतन किए
वहां से निकाले जाने पर तीसरी फिर चौथी बाइक में जाकर बैठ गया. इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. बाइक में घुसे सांप को निकालने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किए.
आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद सांप को निकाला गया. एक मोटरसाइकिल मालिक ने कहा कि सांप एक बुलेट में घुसकर पहुंचा था. वहां से निकलने के बाद वो दूसरी बाइक में घुस गया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










