
एक कत्ल, दो गीले कागज के टुकड़े...इन कड़ियों को जोड़कर पुलिस ने ऐसे सुलझाई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी
AajTak
Crime Katha: दिल्ली के हैदरपुर प्लांट के पास मुनक नहर से एक युवक का शव मिला. शव कहां से आया, हत्या किसने और क्यों की, ये सब एक पहेली की तरह था. लेकिन युवक की पैंट से निकले गीले कागज के दो टुकड़ों ने इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया. 'क्राइम कथा' सीरीज में पेश है एक कत्ल की सनसनीखेज कहानी.
अपराध के इतिहास में कई बार रिश्तों को तार-तार करते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया जा चुका है. कई बार अपनों ने ही अपनों का गला घोटा है. कई बार कातिल सामने होता है, लेकिन सबूतों और गवाहों की बुनियाद पर चलने वाली न्याय व्यवस्था की कमजोरियों का फायदा उठाकर आजाद घूमता है. लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता.
पुलिस अपने इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके कई बार बहुत मुश्किल केस को भी हल कर देती है. 'क्राइम कथा' सीरीज में आज पेश है, एक ऐसे कत्ल की कहानी, जिसमें पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था. यहां तक जिस शख्स का कत्ल हुआ था, उसकी भी कोई पहचान नहीं थी. लेकिन उस शख्स की पैंट से निकले गीले कागज के दो टुकड़ों ने मर्डर मिस्ट्री सुलझा दिया.
5 अक्टूबर 2023. हैदरपुर ट्रीटमेंट प्लांट के पास मुनक नहर से एक युवक का शव बरामद किया गया. पानी में रहने की वजह से शव क्षत-विक्षत हो चुका था. मृतक की पहचान मुश्किल थी. पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से कागज के भीगे हुए दो टुकड़े मिले. पुलिस ने मृतक पहचान की कोशिश शुरू कर दी. आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट चेक गई.
टेक्निकल सर्विलांस और कॉल डेटा का रिकॉर्ड निकाला गया. लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. गीले कागज के टुकड़ों को सूखने के बाद पुलिस ने उन सभी को आपस में जोड़ा, तो पता चला कि वो सामान के बिल हैं. एक सहारनपुर में सिलाई की दुकान का था. दूसरा मूंगफली की थोक खरीद का था. इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम सहारनपुर पहुंची.
सहारनपुर में पहुंचने के बाद सिलाई की दुकान का पता नहीं चल पाया. अब पुलिस के पास एक मात्र जरिया मूंगफली की दुकान थी. मूंगफली के बिल के आधार पर डीलरों के बारे में जानकारी जुटाई गई. कई थोक डीलरों के पास पुलिस पहुंची. उस युवक का हुलिया बताकर पूछताछ की गई. वहां एक व्यापारी के जरिए पुलिस को युवक के परिवार के संबंध में जानकारी मिली.
आखिरकार 7 अक्टूबर को पुलिस युवक के घर पहुंच गई. लेकिन युवक परिजनों ने उसके बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया. पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई. परिवार का कहना था कि उन्हें नहीं पता कि युवक किसके साथ ज्यादा बातचीत करता था. कौन-कौन लोग उसके संपर्क में थे. उसका शव सहारनपुर से दिल्ली कैसे पहुंचा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










