
एक और जंग? US स्पीकर के पहुंचते ही ताइवान में Level-2 अलर्ट, चीन ने दी 'टारगेटेड अटैक' की धमकी
AajTak
यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचते ही माहौल बदल गया है. आशंका है कि ताइवान और चीन के बीच में जंग हो सकती है, जिसका असर पूरी दुनिया पर होगा. फिलहाल ताइवान में चीन से निपटने के लिए युद्ध की तैयारियां जारी हैं.
यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचते ही दुनिया की सांसें तेज हो गईं हैं. ऐसा लग रहा है कि एक और युद्ध का काउंटडाउन शुरू हो गया है. नैंसी पेलोसी के इस दौरे से चीन बौखला गया है. वह धमकियां दे रहा है कि अब अमेरिका और ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वाली 'अलगाववादी ताकतों' को कीमत चुकानी होगी. ऐसे में दुनिया के सामने एक और जंग का खतरा मंडरा रहा है.
इसी साल फरवरी में दुनिया ने यूक्रेन-रूस युद्ध देखा. एक ऐसा युद्ध जो अबतक खत्म नहीं हुआ है. इस युद्ध में यूक्रेन पूरी तरह बर्बाद हो गया है, वहीं रूस ने भी काफी कुछ खोया है. रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए भी अमेरिका को जिम्मेदार माना जाता रहा है.
उस मामले में रूस बार-बार यूक्रेन को चेतावनी देता रहा कि वह NATO से दूरी बनाए. लेकिन अमेरिका के सपोर्ट से यूक्रेन NATO में शामिल होने पर अड़ा रहा. इसपर भड़के पुतिन ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया. वहीं अमेरिका बाहर से यूक्रेन की मदद तो करता रहा लेकिन सीधा युद्ध में नहीं कूदा, जिसका नुकसान यूक्रेन को भुगतना पड़ा.
अब ताइवान के मसले में यूएस स्पीकर पेलोसी ने कहा है कि वह ताइवान के लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का सपोर्ट करती हैं. ताइवान, जिसको चीन अपना हिस्सा बताता है, उसके लिए ऐसा बयान सुनकर ड्रैगन भड़क गया है.
क्या एक और जंग देखेगी दुनिया?
चीन ने धमकियों के साथ-साथ एक्शन भी शुरू कर दिया है. चीन में अलर्ट वाले सायरन बज रहे हैं. इसी के साथ चीन ने फैसला कर लिया है कि वह 4 अगस्त से ताइवान के पास युद्ध अभ्यास करेगा. चीनी सेना ने कहा है कि वह गुरुवार से रविवार तक ताइवान के आसपास के छह क्षेत्रों में जरूरी मिलिट्री ड्रिल करेगा. इसमें लाइव फायर ड्रिल भी शामिल होंगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










