
एक अरब वैक्सीन डोज के कीर्तिमान का जश्न, तिरंगे की रोशनी में जगमगाए 100 स्मारक
AajTak
महामारी का प्रभावी ढंग से सामना करने और अपनी निस्वार्थ सेवाओं के लिए काम करने वाले कोरोना योद्धाओं, वैक्सीनेटर, स्वच्छता कर्मचारी, पैरामेडिकल, पुलिसकर्मियों आदि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 100 स्मारक आज पूरी रात जगमगाएंगे.
पूरा देश 100 करोड़ वैक्सीनेशन लगने पर उत्सव मना रहा है. ये लक्ष्य काफी मुश्किल था पर हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स की बदौलत से देश ने ये मुकाम हासिल किया है. इस जश्न को संस्कृति मंत्रालय अपने ही अलग अंदाज से मना रहा है. स्मारक की रोशनी कोरोना योद्धाओं, वैक्सीनेटर, सफाई कर्मचारी, पैरामेडिकल, सहायक कर्मचारी और पुलिसकर्मियों के प्रति आभार की अभिव्यक्ति है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











