
एक्सट्रा मैरिटल अफेयर, साजिश फिर मर्डर... देवर के प्यार में महिला ने पति को दी दर्दनाक मौत
AajTak
मुजफ्फरनगर में एक महिला ने देवर के प्यार में अपने पति की हत्या कर दी. इसके गड्ढा खोदकर शव दफना दिया. वहीं जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने गुनाह कबूल कर लिया. आरोपियों ने बताया किस तरह हत्या की और लाश को ठिकाने लगाया.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने देवर के प्यार में अपने पति की हत्या कर दी. इसके बाद एक निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया. इस मामले में जांच के दौरान शक होने पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो हैरान कर देने वाली बातें सामने आईं.
दरअसल, पुरकाजी थाना क्षेत्र के मांडला गांव निवासी सागर 6 जून को लापता हो गया था. इसके संबंध में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. मगर, काफी कोशिशों के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था.
दोनों ने कबूल किया अपना गुनाह
इसी बीच पुलिस ने उसकी बीवी आशिया और सौतेले भाई सुहैल को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की. दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, मगर सख्ती से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबूल कर लिया.
'डेडबॉडी को सेप्टिक टैंक में डाला'
दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें सागर रोड़ा बन रहा था. इसलिए 6-7 जून की दरम्यानी रात उसकी हत्या की थी. इसके बाद घर में ही बने सेप्टिक टैंक में डेडबॉडी को डाल दिया था. फिर 9 तारीख को एक निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








