
एक्शन की आहट के बीच Twitter ने वापस किया वेंकैया का ब्लू टिक, RSS नेताओं के हैंडल पर कार्रवाई
AajTak
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक दोबारा आ गया है. इससे पहले ट्विटर ने सफाई देते हुए कहा था कि लंबे वक्त से अकाउंट लॉग इन नहीं होने के कारण ब्लू टिक हट गया था. वहीं, सूत्रों का कहना है कि सरकार ट्विटर के खिलाफ एक्शन के मूड में भी है.
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का निजी ट्विटर अकाउंट फिर से 'वेरिफाई' हो गया है. शनिवार सुबह उनके अकाउंट से 'ब्लू टिक' हट गया था. ब्लू टिक हटने पर ट्विटर इंडिया का कहना था कि लंबे वक्त से अकाउंट लॉग इन नहीं होने के कारण ऐसा हुआ था. हालांकि वेरिफाई हटाने के कुछ ही घंटे बाद ट्विटर ने उनके अकाउंट का ब्लू टिक वापस कर दिया है. इस बीच सूत्रों का कहना है कि उपराष्ट्रपति समेत आरएसएस से जुड़े कई नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटने से सरकार नाराज है और ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार ट्विटर के खिलाफ एक्शन ले सकती है. सूत्रों के मुताबिक, आईटी मंत्रालय इसे ट्विटर की 'गलत मंशा' मान रहा है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. सूत्र बताते हैं कि आईटी मंत्रालय की ओर से आज ट्विटर को नोटिस भेजा जाएगा जिसमें पूछा जाएगा कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक को बिना जानकारी बताए कैसे हटा दिया गया? ये भारत के संवैधानिक पद की अवमानना है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










