
एक्टिव हुए लालू बने संकट में घिरे तेजस्वी की ढाल, क्या पार्टी और परिवार को बचा पाएंगे?
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को मिली सियासी मात के बाद लालू यादव के परिवार में सियासी संग्राम छिड़ गया है. ऐसे में लालू यादव एक्टिव हो गए हैं और तेजस्वी यादव के लिए सियासी ढाल बन गए हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या पार्टी और परिवार को बचा पाएंगे?
बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के सामने सियासी संकट गहरा गया है. रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके सलाहकारों को सियासी कठघरे में खड़ा कर दिया है तो तेज प्रताप यादव पहले से परिवार से बाहर हैं. इस तरह तेजस्वी यादव के सामने परिवार और पार्टी दोनों को बचाए रखने की चुनौती है.
आरजेडी को अपने सियासी इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. आरजेडी विधायक दल की सोमवार को बैठक हुई. इस बैठक में आरजेडी के सभी विधायक के साथ लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी मौजूद थीं. विधायकों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव भावुक हो गए और कहा कि आप चाहें तो मेरी जगह पर किसी को विधायक दल का नेता चुन सकते हैं.
तेजस्वी को निराश और हताश देखकर लालू प्रसाद यादव अपने बेटे के लिए सियासी ढाल बनकर सामने आए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व जारी रखें. इस तरह लालू यादव ने कहा कि पार्टी तेजस्वी संभालें और परिवार का मसला हम सुलझा लेंगे. क्या इस तरह लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी को सियासी मझधार से निकालने की कवायद में जुट गए हैं?
तेजस्वी के लिए ढाल बने लालू यादव
बिहार के चुनावी पिच पर तेजस्वी यादव को सियासी तौर पर सबसे बड़ा झटका लगा है. महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही चुनाव नहीं लड़ रहा था, बल्कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर रखा था. इसके चलते ही तेजस्वी यादव के सियासी नेतृत्व और उनके राजनीतिक कौशल की भी अग्निपरीक्षा थी.
तेजस्वी यादव पूरे प्रदेश भर में घूम-घूम कर चुनावी सभाएं कीं और सियासी एजेंडा भी सेट करते नजर आए, लेकिन न आरजेडी को जिता सके और न ही महागठबंधन के साथी दलों के लिए संजीवनी बने. ऐसे में महागठबंधन की हार का ठीकरा भी तेजस्वी यादव के सिर फोड़ा जा रहा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








