
'एक्टर नहीं होता तो अंडरवर्ल्ड में होता', बोले नाना पाटेकर, माना गुस्से में उठ जाता है मेरा हाथ
AajTak
नाना पाटेकर ने बताया कि उनका गुस्सा काफी खराब है, लेकिन अक्सर वो बेतुकी चीजों पर नहीं भड़कते हैं. वो गुस्सा तब करते हैं जब किसी अपना काम सही से करते नहीं देखते हैं. नाना बोले कि अगर वो इतने वायलेंट हैं कि अगर एक्टर ना होते तो अंडरवर्ल्ड में होते.
नाना पाटेकर अपनी एक्टिंग के अलावा गुस्से के लिए भी काफी मशहूर हैं. हाल ही में एक इंसीडेंट सामने आया था, जब एक्टर ने एक फैन को सरेआम चांटा मार दिया था. हालांकि इसके बाद नाना ने कहा था कि वो गलत थे ऐसे थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था. लेकिन नाना का इस तरह से गुस्सा जाहिर करना नई बात नहीं है. इस पर खुद नाना ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि वो कितने वायलेंट हैं. एक्टर ने कहा कि उनका गुस्सा इस कदर हाई होता है कि अगर वो एक्टर ना होते तो अंडरवर्ल्ड में होते.
नाना को खूब आता है गुस्सा
नाना पाटेकर ने बताया कि उनका गुस्सा काफी खराब है, लेकिन अक्सर वो बेतुकी चीजों पर नहीं भड़कते हैं. वो गुस्सा तब करते हैं जब किसी अपना काम सही से करते नहीं देखते हैं. सिद्धार्थ कनन से बातचीत में उन्होंने इस पर खुलकर राय रखी.
नाना पाटेकर बोले- गुस्सा आता है ना यार. अभी इसका मेरा रिश्ता है फिल्म का, अभी फिल्म के लिए तुझे प्यार नहीं, तो मैं आपको जानना भी नहीं चाहता. तुझे 100 परसेंट वहां होना चाहिए. तेरा 100 परसेंट वहां होगा तब फिल्म का अच्छा होगा ना. तू पूरा का पूरा उधर होना चाहिए. तुझे नाम चाहिए, शोहरत चाहिए हर कोई फोटो खींचे, ये सब फोकट में तो मिलेगा नहीं. वो एक्सीडेंट है तो एक्सीडेंट है एक फिल्म के लिए ही रहेगा, दूसरी बार कोई नहीं आएगा तेरे पास.
गलत लगेगा तो सुनाऊंगा
नाना ने आगे कहा मैं तो किसी को भी सुना दूंगा, चाहे वो मंझा हुआ कोई कलाकार क्यों ना हो. अगर मैं गलत हूं तो उसको भी कहने का पूरा अधिकार है. जूनियर हो तो उम्र से जूनियर है. जूनियर आर्टिस्ट भी रोल के हिसाब से जूनियर है, लेकिन आर्टिस्ट है, उनकी भी उतनी ही इज्जत करो. हालात की वजह से वो जूनियर है. हम भी तो कभी उसी भीड़ का हिस्सा थे. एक इंसान जो 50 साल से इस इंडस्ट्री में है, उस इंसान में, हम में थोड़ा तो कुछ होगा ना, जो इतने साल बिताए हैं. 50 साल हमको इंडस्ट्री वाले बर्दाश्त करते रहे.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











