
एके शर्मा को सरकार के बजाय संगठन में लिए जाने के क्या हैं मायने ? इस रस्साकशी में कौन जीता?
AajTak
आईएएस की नौकरी छोड़कर एके शर्मा ने जब राजनीति में कदम रखा था तो उस समय उन्हें डिप्टी सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्री बनाए जाने तक की चर्चा थी लेकिन एमएलसी बनने के 5 महीने बाद संगठन में एंट्री होने से साफ हो गया कि फिलहाल योगी सरकार में उनका कोई रोल नहीं रहेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद माने जाने वाले अरविंद कुमार शर्मा (एके शर्मा) को आखिरकार शनिवार को यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया. हालांकि, आईएएस की नौकरी छोड़कर एके शर्मा ने जब राजनीति में कदम रखा था तो उस समय उन्हें डिप्टी सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्री बनाए जाने तक की चर्चा थी लेकिन एमएलसी बनने के 5 महीने बाद संगठन में एंट्री होने से साफ हो गया कि फिलहाल योगी सरकार में उनका कोई रोल नहीं रहेगा. ऐसे में इस फैसले को क्या योगी आदित्यनाथ की जीत की तरह देखा जाना चाहिए या फिर केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल के लिए बीच का सियासी रास्ता निकाला है. गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे अरविंद कुमार शर्मा ने इस साल जनवरी में एकाएक वीआरएस ले लिया था और बीजेपी से जुड़े थे. पार्टी ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बना दिया. एमएलसी बनने के साथ ही यह अनुमान लगाया जाने लगा कि उन्हें यूपी का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है लेकिन पांच महीने के बाद भी उन्हें योगी कैबिनेट में जगह नहीं मिली. ऐसे में अब उन्हें बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने को उनके 'डिमोशन' के तौर पर भी देखा जा रहा है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










