
एके शर्मा की BJP संगठन में एंट्री, क्या खत्म हो गईं यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं?
AajTak
उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बीजेपी जुट गई है. इसी के तहत पार्टी ने एमएलसी एके शर्मा को यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी माने जाने वाले नौकरशाह से नेता बने अरविंद कुमार शर्मा को बीजेपी उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है. एमएलसी बनाए जाने के बाद से एके शर्मा को सूबे की योगी सरकार में मंत्री बनाकर अहम भूमिका दिए जाने की चर्चाएं हो रही थीं. लेकिन उन्हें संगठन में शामिल किया गया है. इसी के साथ क्या यूपी में मंत्रिमंडल के विस्तार की तमाम संभावनाएं खत्म हो गई हैं? उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बीजेपी जुट गई है. इसी के तहत पार्टी ने एमएलसी एके शर्मा को यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अर्चना मिश्रा को और अमित वाल्मिकी को पार्टी का प्रदेश मंत्री बनाया है. इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी के तमाम मोर्चों का भी गठन कर दिया है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










