
एकनाथ शिंदे CM होंगे, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी: शरद पवार
AajTak
शरद पवार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे होंगे, ऐसी कल्पना किसी ने नहीं की थी. पवार ने कहा कि शायद बागी विधायकों की ऐसी मांग होगी, तभी शिंदे को सीएम की कुर्सी मिली है.
शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे, बीजेपी के समर्थन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं. वहीं राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. एकनाथ शिंदे के सीएम बनने पर एनसीपी चीफ शरद पवार की प्रतिक्रिया सामने आई है.
शरद पवार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे होंगे, ऐसी कल्पना किसी ने नहीं की थी. पवार ने कहा कि शायद बागी विधायकों की ऐसी मांग होगी, तभी शिंदे को सीएम की कुर्सी मिली है. एकनाथ शिंदे को बारे में बोलते हुए पवार ने कहा कि ठाणे में वो खासे लोकप्रिय हैं. उन्होंने वहां अच्छा-खासा काम भी किया है. हालांकि उनका मूल गांव सतारा जिले में है. पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण भी सतारा से ही थे.
फडणवीस ने आगे किया था शिंदे का नाम
बता दें कि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस वार्ता के दौरान एकनाथ शिंदे का नाम आगे किया था. उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बनाया जाएगा. उस समय फडणवीस ने खुद को नई सरकार से बाहर रखा था. उनकी तरफ से साफ कहा गया था कि वे इस सरकार में शामिल नहीं होंगे. हालांकि कुछ ही घंटों में फिर समीकरण बदले और देवेंद्र फडणवीस राज्य के डिप्टी सीएम बन गए. बताया गया कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ही फडणवीस को मनाने का काम किया. उन्होंने खुद फडणवीस से बात की और उन्हें सरकार में शामिल होने के लिए कहा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










