
एकनाथ शिंदे ने जारी की शिवसेना के 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
AajTak
महायुति के बीच महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर लगभग सहमति बन गई है. हालांकि आधिकारिक ऐलान होना बाकि है. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें पर NDA के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में 28 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ने जा रही है. इसके अलावा 14 सीटों पर शिवसेना (शिंदे गुट) चुनाव लड़ेगी. साथ ही 5 सीटें एनसीपी (अजित पवार गुट) के लिए छोड़ी जाएंगी. राष्ट्रीय समाज पार्टी को भी एक सीट देने का निर्णय लिया गया है.
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों को टिकट बंटवारे का सिलसिला जारी है. इस कड़ी में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. गुरुवार को आई इस लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. इसमें कोल्हापुर से संजय मंडलीक तो हिंगोली से हेमंत पाटिल को टिकट दिया गया है. यहां देखें पूरी लिस्ट-
दरअसल, महायुति के बीच महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर लगभग सहमति बन गई है. हालांकि आधिकारिक ऐलान होना बाकि है. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें पर NDA के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में 28 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ने जा रही है. इसके अलावा 14 सीटों पर शिवसेना (शिंदे गुट) चुनाव लड़ेगी. साथ ही 5 सीटें एनसीपी (अजित पवार गुट) के लिए छोड़ी जाएंगी. राष्ट्रीय समाज पार्टी को भी एक सीट देने का निर्णय लिया गया है.
गोविंदो को भी टिकट देंगे शिंदे?
बता दें कि एक्टर गोविंदा के भी लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरो पर है. गुरुवार को वह महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे थे और इसके बाद सीएम शिंदे ने उन्हें अपनी पार्टी शिवसेना की सदस्यता दिलाई. इसके बाद अब चर्चा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. जानकारी के मुताबिक, शिंदे की पार्टी गोविंदा को मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है. इस सीट से उद्धव ठाकरे (शिवसेना गुट) की तरफ से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया है.
शिवसेना की संभावित सीटें
1. रामटेक2. बुलढाणा3. यवतमाल-वाशिम4. हिंगोली5. कोल्हापुर6. हटकनंगले7. छत्रपति संभाजीनगर8. मावल9. शिरडी10. पालघर11. कल्याण12. ठाणे13. मुंबई दक्षिण मध्14. उत्तर पश्चिम मुंबई

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










