
एआर रहमान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें क्या हुआ?
AajTak
बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिशियन और सिंगर एआर रहमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एआर रहमान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है.
AR Rahman Hospitalized: ऑस्कर विनिंग म्यूजिशियन और सिंगर एआर रहमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एआर रहमान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है. रहमान डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में हैं. उनका इलाज चल रहा है.
एआर रहमान को क्या हुआ?
बताया जा रहा है कि एआर रहमान को सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रहमान की एंजियोग्राम की जा सकती है. हालांकि, अभी उनकी हेल्थ को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन रहमान के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर से उनके तमाम फैंस चिंता में हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.
क्या होता है एंजियोग्राम?
बता दें कि इस प्रोसेस के दौरान रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) की जांच की जाती है. इस प्रोसेस से किसी भी तरह का ब्लॉकेज और दूसरी दिक्कतों का आसानी से पता चल जाता है.
म्यूजिक के बादशाह हैं एआर रहमान

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












