
एअर इंडिया के डाटा में लगी सेंध, 45 लाख यात्रियों की क्रेडिट कार्ड समेत कई जानकारियां लीक
AajTak
एअर इंडिया ने बड़ी संख्या में यात्रियों की निजता भंग होने की बात मानी है. एअर इंडिया के मुताबिक 26 अगस्त 2011 से 3 फरवरी 2021 तक के बीच यात्रियों की जन्मतिथि, उनके कॉन्टैक्ट इनफर्मेशन, नाम, पासपोर्ट के बारे में जानकारी, टिकट के बारे में जानकारी और स्टार एलिएंस और एयर इंडिया फ्रीक्वेंट फ्लायर डेटा और क्रेडिट कार्ड डेटा ब्रीच हुआ है. एयर इंडिया के मुताबिक पासवर्ड को गोपनीय रखा गया है.
एअर इंडिया ने बड़ी संख्या में यात्रियों की निजता भंग होने की बात मानी है. एअर इंडिया के मुताबिक 26 अगस्त 2011 से 3 फरवरी 2021 तक के बीच यात्रियों की जन्मतिथि, उनके कॉन्टैक्ट इनफर्मेशन, नाम, पासपोर्ट के बारे में जानकारी, टिकट के बारे में जानकारी और स्टार एलिएंस और एयर इंडिया फ्रीक्वेंट फ्लायर डेटा और क्रेडिट कार्ड डेटा ब्रीच हुआ है. एअर इंडिया के मुताबिक पासवर्ड को गोपनीय रखा गया है. हालांकि एअर इंडिया ने साफ किया है कि क्रेडिट कार्ड डेटा के संबंध में सीवीवी/सीवीसी नंबर्स डेटा प्रोसेसर की ओर से नहीं रिकॉर्ड किए गए हैं. एयर इंडिया का यह भी कहना है कि इस सर्वर पर किसी भी तरह की असमान्य गतिविधि नहीं देखी गई है. साइबर हमले में दुनियाभर की ग्लोबल एयरलाइंस का डेटा लीक हुआ है. अकेले एअर इंडिया के 45 लाख यात्रियों की गोपनीय जानकारियां लीक हो गई हैं. इस लीक डेटा में क्रेडिट कार्ड तक की जानकारियां लीक हुई हैं. जिन यात्रियों का डेटा लीक हुआ हुआ है, एअर इंडिया ने उन्हें एक विज्ञप्ति के जरिए सूचना भी दी है. एअर इंडिया ने जानकारी दी है कि उसका SITA PSS सर्वर, जो उड़ान भरने वालों की व्यक्तिगत जानकारी को स्टोर और प्रोसेस करता था, उस पर साइबर अटैक हुआ है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










