
एंजेल हत्याकांड: CM धामी ने पिता से फोन पर की बात, दोषियों को सख्त सजा का दिया भरोसा
AajTak
उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार से सीधा संवाद किया. उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी. फिलहाल, इस मामले में नेपाल भागे आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या पर गहरा दुख जताया और उसके पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात की और भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
सीएम धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बातचीत की. मुख्यमंत्री ने एंजेल की हत्या को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
मुख्यमंत्री ने बताया कि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है. उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री धामी ने तरुण चकमा से कहा कि इस घटना से वह व्यक्तिगत तौर पर बेहद दुखी हैं और एक पिता के दर्द को पूरी तरह समझ सकते हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार इस मामले में दोषियों को सबसे कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कभी इस तरह का माहौल नहीं रहा है. यहां देश और विदेश से छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं, ऐसे में यह घटना न सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि पूरे राज्य के लिए पीड़ादायक है. उन्होंने साफ किया कि सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी.
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि घटना के बाद उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से बातचीत की है. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी इस मामले को लेकर चर्चा हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










