
ऋषि की ताजपोशी पर भारत में सियासी दंगल, महबूबा बोलीं- हम CAA-NRC में ही उलझे हैं, रविशंकर ने दिया ये जवाब
AajTak
ऋषि सुनक को ब्रिटेन के पीएम पद की जिम्मेदारी मिलते ही भारत में इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि क्या भारत में अल्पसंख्यकों को इस तरह से स्वीकार किया जाएगा.
ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. वे भारतीय मूल के पहले शख्स हैं जो ब्रिटेन के पीएम बनने जा रहे हैं. ऋषि सुनक हिन्दू धर्म को मानते हैं और अपने धार्मिक विश्वास को बिना संकोच जाहिर करते हैं. ऋषि सुनक की पीएम पद पर ताजपोशी की पुष्टि होने के साथ ही भारत में भी कुछ लोगों ने अल्पसंख्यकों और शरणार्थियों के अधिकारों को लेकर सवाल उठाया है.
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि जहां ब्रिटेन ने अल्पसंख्यक मूल के एक शख्स को अपने पीएम के तौर पर स्वीकार किया है वहीं भारत अभी भी CAA और NRC जैसे विभाजनकारी कानूनों में उलझा हुआ है. कांग्रस नेता शशि थरूर ने भी ऐसे ही विचार जाहिर किए हैं. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि भारत में अल्पसंख्यक सर्वोच्च पद पर पहुंचे हैं और पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम इसके उदाहरण हैं.
हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर ने कहा है कि क्या भारत में ऐसा हो सकता है? उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि सुनक पीएम बनते हैं 'तो मुझे लगता है कि हम सभी को यह स्वीकार करना होगा कि ब्रितानियों ने दुनिया में कुछ बहुत ही दुर्लभ काम किया है, ये काम है अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदस्य को सबसे शक्तिशाली ऑफिस की जिम्मेदारी सौंपना. अब जबकि हम भारतीय ऋषि सुनक की कामयाबी की खुशी मना रहे हैं, आइए इमानदारी से पूछते हैं-क्या हमारे यहां ऐसा हो सकता है.
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने ऋषि सुनक के बहाने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि यह गर्व का क्षण है कि यूके को भारतीय मूल का पहला पीएम मिलने वाला है. अब जबकि पूरा भारत इसकी खुशी मना रहा है. यह याद रखना हमारे लिए अच्छा होगा कि यूके ने एक जातीय अल्पसंख्यक सदस्य को अपने प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार कर लिया है, फिर भी हम NRC और CAA जैसे विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण कानूनों से बंधे हैं.
महबूबा मुफ्ती को बीजेपी नेताओं ने इस ट्वीट पर जवाब दिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि ऋषि सुनक के पीएम चुने जाने के बाद कुछ नेता बहुसंख्यकवाद को लेकर हाइपर एक्टिव हो गए हैं. मैं उन्हें भारत में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के 10 साल, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के 5 साल और विशिष्ट आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू हमारी वर्तमान राष्ट्रपति हैं. रविशंकर ने कहा कि क्या महबूबा ये बताएंगी कि वे किसी अल्पसंख्यक को जम्मू कश्मीर का सीएम स्वीकार करेंगी.
बीएसपी नेता नेता कुंवर दानिश अली ने भी इस मामले में सरकार को सलाह दी है. दानिश अली ने कहा है कि मुझे लगता है कि हम सभी को यह स्वीकार करना होगा कि एक अल्पसंख्यक को सबसे शक्तिशाली पद सौंप कर ब्रितानियों ने दुनिया में एक अनोखा और दुर्लभ काम किया है. हम भारतीय आज ऋषि सुनक की सफलता का जश्न मना रहे हैं. आइए, अपने से हम ईमानदारी से पूछें: क्या ऐसा हमारे यहां हो सकता है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










