
ऋषिकेश में गंगा में डूबने से दो मासूमों की मौत, एक बच्ची को लोगों ने बचाया
AajTak
ऋषिकेश के श्मशान घाट के पास गंगा में नहाते समय तीन नेपाली मूल की बच्चियां नदी की तेज धारा में बह गईं. स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो की SDRF की टीम ने तलाशी अभियान के बाद शव बरामद किए. घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है. मृत बच्चियों की उम्र लगभग 10 से 12 साल के बीच बताई जा रही है.
उत्तराखंड के ऋषिकेश में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. गंगा में नहाते समय तीन बच्चियां तेज बहाव में बह गईं जिसके बाद डूबने से उनकी मौत हो गई. यह हादसा ऋषिकेश के आईडीपीएल श्मशान घाट क्षेत्र में लगभग शाम 5 बजे हुआ. बच्चियां नेपाली मूल की बताई जा रही हैं, जो गंगा किनारे नहाने गई थीं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों बच्चियां गंगा के किनारे खेलते हुए धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर बढ़ गईं और अचानक तेज बहाव में फंस गईं. वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने जब उन्हें बहते देखा तो शोर मचाया और तुरंत बचाने की कोशिश की. लोगों की सूझबूझ और तत्परता से एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं, दो अन्य बच्चियां पानी में डूब गईं.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. टीम ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद दोनों बच्चियों के शव गंगा से बरामद कर लिए. मृत बच्चियों की उम्र लगभग 10 से 12 साल के बीच बताई जा रही है. मृत बच्चियों की उम्र लगभग 10 से 12 साल के बीच बताई जा रही है.
SDRF अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत टीम को रवाना किया गया था. मौके पर पहुंचकर टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें सफलता मिली और दोनों शव बाहर निकाल लिए गए.
मृत बच्चियों की शिनाख्त की जा रही है, वहीं उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है. इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










