
ऋषिकेश एम्स में नर्सिंग ऑफिसर ने सर्जरी के बीच महिला डॉक्टर से की छेड़छाड़, हड़ताल और हंगामे के बाद हुआ बड़ा एक्शन
AajTak
ऋषिकेश एम्स (Rishikesh AIIMS) के ऑपरेशन थिएटर में नर्सिंग ऑफिसर (Nursing officer) ने एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ कर दी. इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने घटना के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी नर्सिंग आफिसर को गिरफ्तार कर लिया है.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश (Rishikesh AIIMS) में गंभीर मामले सामने आए हैं. यहां एम्स के दो डॉक्टरों को मेडिकल परीक्षा एमडी में नकल कराने के आरोप में अरेस्ट किया गया था, वहीं अब एक नर्सिंग ऑफिसर पर महिला डॉक्टर के साथ शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. पुलिस ने नर्सिंग ऑफिसर (Nursing officer) को हिरासत में ले लिया है.
यह मामला 19 मई का बताया जा रहा है. पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है. ऑपरेशन थिएटर के अंदर महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी. महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे हिरासत में ले लिया. हालात को देखते हुए पुलिस को इमरजेंसी वार्ड के भीतर से वाहन को निकालना पड़ा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार
आरोप है कि 19 मई की शाम एम्स ऋषिकेश के ऑपरेशन थिएटर में नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने महिला डॉक्टर के साथ उस वक्त छेड़छाड़ की, जब सर्जरी चल रही थी. इस घटना के विरोध में एम्स के डॉक्टरों ने हड़ताल कर डीन कार्यालय का घेराव किया. महिला डॉक्टर की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई.
घटना को लेकर पुलिस ने क्या बताया?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










