
ऋषिकुल हाईवे पर कांवड़ियों ने महिला से की मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
AajTak
ऋषिकुल हाईवे पर एक महिला के साथ कांवड़ियों द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि अभी तक न तो पीड़ित महिला से संपर्क हो पाया है और न ही कोई शिकायत मिली है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और सख्त कार्रवाई की बात कह रही है.
ऋषिकुल हाईवे पर एक महिला के साथ कांवड़ियों द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस ने कनखल थाने में इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है.
वीडियो में दिख रही घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अब आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हालांकि अब तक पीड़ित महिला पुलिस के संपर्क में नहीं आई है और न ही कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है. बावजूद इसके पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है.
कांवड़ियों ने महिला को पीटा
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि यह मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. जो भी लोग इस घटना में शामिल हैं, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
महिला से संपर्क करने की कोशिशें की जा रही हैं ताकि मामले की पूरी जानकारी मिल सके. पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. घटना की जांच हर पहलू से की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










