
ऋतिक रोशन गैंग का शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, वारदात को ऐसे देता था अंजाम
AajTak
यूपी पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली. नोएडा में पुलिस ने ऋतिक रोशन गैंग के बदमाश आशू उर्फ बिट्टू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. उसे गोली लगी है और इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उस पर 25 हजार का इनाम है. बदमाश के कब्जे से पुलिस को चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं.
यूपी के नोएडा में पुलिस और ऋतिक रोशन गैंग के शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश आशू उर्फ बिट्टू को गोली लगी. उसे इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं.
जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी
गौरतलब है कि गामा-1 गोल चक्कर पर थाना बीटा-2 पुलिस और नोएडा के चर्चित ऋतिक रोशन गैंग के शातिर आशु का आमना-सामना हुआ. शातिर ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा.
कार में बैठाकर राहगीरों को बनाता था शिकार
आशु उर्फ बिट्टू हाथरस जिले के थाना सिकन्द्राराऊ के मैदामई का रहने वाला है. वह ऋतिक रोशन गैंग का सदस्य है. वो गैंग के सदस्यों ऋतिक, रोशन, देवदत्त के साथ मिलकर राहगीरों को अपनी कार में बैठाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था.
जेल भेजे जा चुके हैं गैंग के अन्य सदस्य

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










